Scorpio Tarot Card Horoscope 09 September 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: सबको खुश रखने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें. सपनों को साकार करने के लिए आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि करें. विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त होने की संभावना नजर आ रही है. दिखावे की प्रवृत्ति को जीवन में शामिल न करें. घर के सदस्यों को अपने व्यवहार से नाराज न करने का प्रयास करें. प्रियजनों की बातों को अनसुना ना करें. अपनी आमदनी का कुछ भाग समाज सेवा के कार्यों में दान दे सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय में अपने लक्ष्य से ध्यान भटकने ना दे. प्रतिस्पर्धियों की गलत मंशा आपके कार्यों में रुकावट उत्पन्न कर सकती है. जिससे सामने वाले का भरोसा काम होता नजर आएगा. इस समय अपने कार्यों को लेकर गंभीर रहे. आवश्यकता पड़ने पर कार्य शैली और रणनीति में बदलाव किए जा सकते हैं. समस्याओं को बढ़ाने की जगह उन्हें सुलझाने की कोशिश करें.
स्वास्थ्य/Health:
तनाव और एंजाइटी के चलते खान-पान बिगड़ सकता है. अपने खान-पान में सुधार लाएं. तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन और योगा का सहारा ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
होड में आकर अनावश्यक खर्च न करें. संतान के बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते/Relationship:
प्रिय के मजाक करने की आदत आपको बड़ी परेशानी में डाल सकती है. जिसके चलते सामने वाले के साथ हाथापाई हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं