Gemini Tarot Card Horoscope 09 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: प्रिय से विवाह को बात को अभी टाल सकते है. इस बात के चलते सामने वाला काफी नाराज हो सकता है. परिवार में चल रही समस्याओं को चलते विवाह की बात करना मुमकिन नजर नहीं आ रही है. अपनी भावनाओं को नियंत्रित करें. गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. माता-पिता के साथ व्यर्थ की बात पर विवाद ना करें. जीवन में आने वाले संघर्षों से कदम पीछे न हटाएं.
व्यवसायिक/ Professional:
उच्च अधिकारी के पक्षपात पूर्ण व्यवहार के चलते नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं समय अनुकूल नहीं है. इस समय नौकरी में बदलाव लाने के विचार को स्थगित करना बेहतर रहेगा. वर्तमान नौकरी में सुधार लाने का प्रयास करें. व्यवसाय में साझेदार के लालच के चलते किसी गलत व्यक्ति से सहायता ली जा सकती है. इस स्थिति में कुछ आवश्यक जानकारी सामने वाले को साझा करना परेशानी में डाल सकता है.
स्वास्थ्य/Health:
धूल-मिट्टी से खांसी काफी बढ़ सकती है. अस्थमा की आशंका हो सकती है. बाहर निकलते समय मास्क लगाकर रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
इस समय पैसे को बचा कर रखना आर्थिक समस्याओं से दूर रखेगा. परिवार का बजट बनाते समय आवश्यक और अनावश्यक खर्चों की सूची बनाएं.
रिश्ते/Relationship:
दोस्तों के साथ मिलकर किसी रोमांचक जगह की यात्रा की योजना बना सकते हैं. प्रिय के साथ रिश्ते बेहतर बनाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं