विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: छुपी हुई बात सामने आने से परिवार में बढ़ेगा तनाव, पढ़ें अपना राशिफल

Virgo Tarot Card Horoscope 07 August: Five of pentacles की ऊर्जा परेशानियों से दूर रहने की कोशिश, योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर उसके पहलू को समझाने का प्रयास और आर्थिक स्थिति में आ रही परेशानियों का समाधान प्राप्त करने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: छुपी हुई बात सामने आने से परिवार में बढ़ेगा तनाव, पढ़ें अपना राशिफल
परिवार में सुख और शांति का माहौल बनाएं.
ndtv

Virgo Tarot Card Horoscope 07 August 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: छिपी हुई बात के सामने आने से परिवार में काफी तनाव हो सकता है. इस समय सभी सदस्यों के साथ धैर्य और संयम से बातचीत कर समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे. जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ छोटे-छोटे बदलाव आते नजर आ रहे हैं. इस स्थिति में सामने वाले के कार्यों में दखल ना दे. अविवाहित व्यक्ति के लिए अच्छा विवाह प्रस्ताव आ सकता है. संतान की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. उसके साथ मित्रता का व्यवहार करें. 

व्यवसायिक/ Professional

किसी पुरानी योजना से संबंधित दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा सकती है. पुरानी पुरानी से संबंधित फाइलों और दस्तावेजों को संभालकर रखें. अपनी भावनाओं को बनाने की जगह सामने वाले से स्पष्ट बातचीत करें. अपनी अधिकारियों के साथ व्यवहार में गंभीर लाएं. परेशानी में घबराने की जगह समझदारी और सूझबूझ से कार्यों को पूरा करें. किसी पुराने हादसे के कारण नए लोगों पर विश्वास आसानी से नहीं करेंगे. 

स्वास्थ्य/Health

मौसम बदलने से गले में खराश और जुकाम हो सकता है लगातार बने हुए सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं. लंबे समय तक भूखे रहना परेशानी बढ़ा सकता है. 

आर्थिक स्थिति/ Finance

किसी लाभदायक योजना में निवेश में छुपे हुए जोखिम से बच कर रहे हैं. बच्चों के लिए खरीदारी कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न बढ़ाएं. परिवार में सुख और शांति का माहौल बनाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com