विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: यात्रा करते समय अपने कीमती सामान का रखें ध्यान, मोबाइल या पर्स हो सकता है चोरी

Taurus Tarot Card Horoscope 07 August: Seven of wands की ऊर्जा मन मुताबिक सफलता प्राप्त न होने से व्यवहार में उदासीनता, पारिवारिक व्यस्तता के चलते सहयोगियों के सहयोग से कार्य पूरा करने का प्रयास और प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में दस्तावेज की जांच पड़ताल आवश्यक की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: यात्रा करते समय अपने कीमती सामान का रखें ध्यान, मोबाइल या पर्स हो सकता है चोरी
मोबाइल या पर्स चोरी हो सकता है. 
ndtv

Taurus Tarot Card Horoscope 07 August 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: काफी कोशिशें के बाद भी की गई मेहनत के नतीजे मन मुताबिक न होने से मन उदासीन हो सकता है. पारिवारिक मामले में अपनी कोई भी राय नहीं देंगे. इस समय चुप रह कर आसपास के वातावरण को समझने का प्रयास कर सकते हैं. पूर्व में कुछ गलतियों के कारण हुए विवादों से सबक लेंगे. वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से परेशानियां हो सकती हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

पारिवारिक व्यस्तता के चलते कार्य स्थल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं. जिसके चलते कार्यों को पूरा होने में परेशानी महसूस होगी. इस समय फोन के जरिए सहयोगियों के सहयोग से कुछ पुराने कार्यों को पूरा करेंगे. प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में दस्तावेज पर काम करने से पहले उन्हें अच्छे से जांच लें. कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी के साथ व्यर्थ की बहस में ना उलझे. इससे नौकरी में परेशानी हो सकती है.

स्वास्थ्य/Health

पर्याप्त नींद ना होने के कारण शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है. सादा और सुपाच्य भोजन करें. स्क्रीन टाइम को कम करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

यात्रा करते समय अपनी कीमती सामान पर ध्यान रखें. मोबाइल या पर्स चोरी हो सकता है. 

रिश्ते/Relationship

परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं.पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाना आवश्यक है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrashbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com