विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: सफलता के फल स्वरूप प्राप्त प्रतिफल से खुश नहीं है, अधिक लाभ की बनी हुई थी उम्मीद

Sagittarius Tarot Card Horoscope 07 August: Seven of pentacles की ऊर्जा पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में कुछ मुद्दों को लेकर असंतोष, कार्य क्षेत्र में पुराने और नए कर्मचारियों के बीच सही तालमेल न होने से व्यवस्था में तनाव और कर्मचारियों के बीच अनुशासन बनाए रखने के प्रयास की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: सफलता के फल स्वरूप प्राप्त प्रतिफल से खुश नहीं है, अधिक लाभ की बनी हुई थी उम्मीद
अधिक लाभ की उम्मीद बनी हुई थी. 
ndtv

Sagittarius Tarot Card Horoscope 07 August 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: पिछले कुछ दिनों की व्यस्तता के चलते थकान महसूस करेंगे. इस समय आराम और शांति से वक्त बिताना चाहेंगे. किसी निजी समस्या को लेकर मित्र की सलाह ले सकते हैं. इस समय धैर्य और संयम बनाए रखें. किसी के  गलत व्यवहार की तुरंत प्रतिक्रिया न दें. इससे तनाव कम होगा. युवाओं को अभी उनकी मेहनत के अच्छे नतीजे प्राप्त नहीं होंगे. इस बात के चलते परेशान ना होकर दुबारा प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्यस्थल पर कुछ सुधार और बदलाव की योजना बनाई जा सकती है. कर्मचारियों के बीच अनुशासन बनाए रखने से व्यवस्था में धीरे-धीरे सुधार आता नजर आएगा जरूरी दस्तावेज और फाइलों को व्यवस्थित रखें किसी कीमती सामान के खोने की संभावना बन रही है कुछ नए युवा सहयोगियों के विचार उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं. इससे वातावरण में थोड़ा असंतुलन उत्पन्न हो सकता है. नौकरी में अपनी स्थिति को लेकर असंतुष्ट होने से नई नौकरी की तलाश पर विचार करेंगे. 

स्वास्थ्य/Health

स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं. हल्के-फुल्के व्यायाम, नियमित दिनचर्या और सही खान-पान की मदद से इन परेशानियों को दूर किया  जा सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

सफलता के फल स्वरूप प्राप्त प्रतिफल से खुश नहीं है. अधिक लाभ की उम्मीद बनी हुई थी. 

रिश्ते/Relationship

परिवार के सभी सदस्यों को संतुष्ट करना आसान काम नहीं होता है. सभी की अपेक्षाओं को पूरा करने को लेकर चिंतित न हो.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com