Libra Tarot Card Horoscope 07 August 2026 Tula Tarot Card Rashifal: किसी खास व्यक्ति/धार्मिक गुरु से हुई मुलाकात जीवन को नई दिशा दे सकती है. पुराने अनुभव और नए विचारों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करें. पूर्व की गलतियों से सबक लें. समस्याओं को लेकर परिवार या मित्रों के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे. किसी बात के समझ ना आने पर सामने वाले के सामने अपने विचार खुलकर प्रकट करें. जिससे किसी भी तरह की गलतफहमी ना हो.
व्यवसायिक/ Professional
जल्द ही प्रमोशन के साथ कुछ नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना नजर आ रही है. सहकर्मियों और अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होने से कार्य को पूरा करने में सहयोग प्राप्त होगा. आपकी मेहनत और समझदारी की उच्च अधिकारी प्रशंसा कर सकते हैं. व्यवसाय में दूर दृष्टि और लोगों के साथ संपर्क अच्छा बनाए रखने की कला व्यवसाय को आगे बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. नए पुराने संपर्कों से रिश्ते में मधुरता बनी हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health
अपच और गैस की परेशानी को नजरअंदाज ना करें. खानपान में जरूरी बदलाव लाएं और पर्याप्त नींद ले.
आर्थिक स्थिति/Finance
टैक्स चोरी न करें. समय-समय पर अपने वित्तीय लेनदेन का हिसाब किताब स्वयं करते रहे.
रिश्ते/Relationship
किसी गलतफहमी के चलते पूर्व में प्रेम संबंध टूट चुका है. इस समय वाणी की कठोरता से बचकर रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं