विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, किसी जमीन की कर सकते है खरीद

Gemini Tarot Card Horoscope 07 August: Nine of swords की ऊर्जा पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ता तनाव, मीडिया से जुड़े लोगों पर कार्य का पूरा करने का दबाव और किसी से अपने तुलना कर स्वयं पर विश्वास न करने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, किसी जमीन की कर सकते है खरीद
खुलकर बातचीत करने से बातें साफ हो सकती है.
ndtv

Gemini Tarot Card Horoscope 07 August 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: इस समय छोटी-छोटी बातें काफी गंभीर लग सकती है. किसी समस्या को लेकर अधूरी जानकारी परेशानी बढ़ा सकती है. यदि किसी विषय पर बार-बार सोचते रहेंगे, तो मानसिक तनाव ही बढ़ेगा. पैसे से जुड़े कोई भी फैसले जल्दबाजी में न लें. आर्थिक मामलों के जरूरी दस्तावेज दोबारा जांचें. संभव है कि आपकी चिंताएं वास्तविक स्थिति से बड़ी हो. 

व्यवसायिक/ Professional

मीडिया से जुड़े लोगों पर तय समय में काम पूरा करने का दवाब पड़ सकता है. कोई पुरानी रिपोर्ट की गलती सामने आने से कार्य में सुधार कर सकते है. किसी नए कार्य की जिम्मेदारी शुरुआत में मुश्किल लग सकती है. दूसरों से अपनी तुलना न करें. समझदारी से निर्णय लें. किसी की होड़ में आकर गलत तरीके से कार्य को पूरा न करें. पारिवारिक मामलों का असर व्यावसायिक जीवन पर ना पड़ने दें.

स्वास्थ्य/Health

देर रात तक मोबाइल देखने की आदत पर नियंत्रण रखें. आंखों में जलन और भारीपन हो सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. किसी जमीन की खरीदी कर सकते है. 

रिश्ते/Relationship

मन में सामने वाले की किसी बात को लेकर शक हो सकता है. खुलकर बातचीत करने से बातें साफ हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Aaj Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com