विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: रुका हुआ धन धीरे-धीरे वापस आता नजर आएगा, अनावश्यक खर्चों से रखें दूरी

Cancer Tarot Card Horoscope 07 August: Seven of swords की ऊर्जा भावुकता और उदार स्वभाव के चलते नुकसान, कार्य क्षेत्र में गलतियां ना करने पर ध्यान केंद्रित और किसी भी मामले में सभी की राय को सुनने का प्रयास की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों का आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: रुका हुआ धन धीरे-धीरे वापस आता नजर आएगा, अनावश्यक खर्चों से रखें दूरी
अनावश्यक खर्चों से दूरी रखें. 
ndtv

Cancer Tarot Card Horoscope 07 August 2026 Kark Tarot Card Rashifal: सामाजिक गतिविधियों में आपकी सक्रिय भागीदारी से सम्मान बढ़ेगा. भावुकता और जरूरत से ज्यादा उदार स्वभाव परेशानी का कारण बन सकता है. किसी नए निवेश के बारे में जानकारी ले सकते है. लोगों की मीठी बातों में आने से बचे. पारिवारिक मामलों में परिवार के सभी सदस्यों की राय को महत्व दें. सिर्फ अपनी ही बात ना चलाए. रुकी हुई पेमेंट धीरे-धीरे वापस मिलती नजर आएगी. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र में ज्यादातर कार्य बिना रुकावट के पूरे होते नजर आएंगे. सहयोगियों के साथ कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. अपने कार्यों को लेकर लापरवाही ना करें. पूर्व में ली गई गलतियों से सबक ले. गलतियों का दोहराव अधिकारियों को नाराज कर सकता है. किसी परियोजना के लिए दूसरे विभाग के लोगों के साथ भी कार्य करना पड़ सकता है. इस समय अपना व्यवहार उनके साथ मधुर और लचीला रखेंगे. 

स्वास्थ्य/Health

मौसम को देखते हुए लापरवाही न करें. दिनचर्या और खानपान को नियमित करें.

आर्थिक स्थिति/Finance

रुका हुआ धन धीरे-धीरे वापस आता नजर आएगा. अनावश्यक खर्चों से दूरी रखें. 

रिश्ते/Relationship

परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत करेंगे. किसी करीबी संबंधी के आने से वातावरण में चहल-पहल आएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Aaj Ka Rashifal, Kark Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com