Aries Tarot Card Horoscope 07 August 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: किसी करीबी संबंधी की चुगली करने के कारण परिवार में आपकी छवि बिगड़ सकती है. कोई छिपी हुई बाद अचानक सामने आ सकती है. जिसके चलते परिजनों के सवालों के जवाब देने पड़ सकते हैं. ससुराल पक्ष से बिगड़े रिश्ते सुधरेंगे. बच्चों की उधमी गतिविधियों के चलते पड़ोसी से विवाद हो सकता है. सामने वाली से माफी मांग कर विवाद से बच सकते हैं. नानी या दादी से कीमती वस्तु उपहार प्राप्त हो सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में किसी पुराने संपर्क से पारिवारिक संबंध बन सकते हैं. जिसके चलते व्यवसाय में अच्छा लाभ होने की संभावना बन रही है. नौकरी में स्थानांतरण की सूचना चिंता में डाल सकती है. परिवार के कारण नौकरी बदलने पर विचार करेंगे. सरकारी कार्यालय से जुड़े कर आसानी से पूरे होंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात राजनीति में जाने की इच्छा को पुनः जीवित कर सकती है.
स्वास्थ्य/Health
बार-बार बारिश में भीगने से तेज बुखार और जुकाम हो सकता है. गर्म पदार्थों का सेवन करें और पर्याप्त आराम लें.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी समारोह के लिए काफी खरीदारी कर सकते हैं. खरीदारी का पक्का बिल जरूर लें.
रिश्ते/Relationship
मित्र के घर किसी समारोह में पुराने कुछ मित्रों से मुलाकात हो सकती है. इस समय पुरानी यादों को ताजा करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं