विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में मित्र के अनुभव से मिलेगा लाभ, साझेदारी के लिए समय अनुकूल

Aquarius Tarot Card Horoscope 07 August: Two of pentacles की ऊर्जा आए और व्यय में संतुलन बनाने में अक्षमता, साझेदारी में व्यवसाय शुरू करने में लाभ और विवाद और गलतफहमियों को जीवन का हिस्सा बनाने से दूरी की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में मित्र के अनुभव से मिलेगा लाभ, साझेदारी के लिए समय अनुकूल
इन खर्चों पर नियंत्रण करना आसान न रहे.
ndtv

Aquarius Tarot Card Horoscope 07 August 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: पड़ोसियों से व्यर्थ की बात पर विवाद हो सकता है. इस समय  गुस्से पर नियंत्रण रखें और सोच समझ कर फैसला लें. परिवार में बढ़ते खर्चों को लेकर बजट बिगड़ता नजर आ रहा है. आमदनी और व्यय का संतुलन बिगड़ सकता है. घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और अनुभव से जीवन में आ रही परेशानियों का सामना करने का हौसला मिलेगा. व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाने का प्रयास करें. लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूरा होने से राहत मिल सकती है. संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित होंगे. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं.

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय में मित्र के अनुभवों का उपयोग कर लाभ प्राप्त कर सकते है. नए कार्य की योजना पर गंभीरता से विचार करें. अच्छी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं.साझेदारी में यदि किसी काम की शुरुआत करने पर विचार कर रहे हैं तो समय अनुकूल है. इस समय की गई साझेदारी दोनों के लिए लाभदायक साबित होगी. नौकरी में कार्य करते समय सावधानी रखें. किसी बड़ी गलती के होने की स्थिति बनती नजर आ रही है. कार्य क्षेत्र में आए विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है. अपने निजी जीवन की बातें कार्यक्षेत्र से दूर रखें. इससे आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी.

स्वास्थ्य/Health

हल्की शारीरिक गतिविधियां करना आवश्यक है. इससे वजन पर नियंत्रण किया जा सकेगा. पर्याप्त पानी पिए और भरपूर नींद लें.

आर्थिक स्थिति/ Finance

खर्च अधिक होने की स्थिति बन सकती है. संभव है, इन खर्चों पर नियंत्रण करना आसान न रहे.

रिश्ते/ Relationship

किसी छोटी सी गलतफहमी के कारण रिश्ते में तनाव हो सकता है. साथी से खुले मन से बातचीत कर तनाव दूर करने का प्रयास करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com