Capricorn Tarot Card Horoscope 6 July 2026 Makar Tarot Card Rashifal: आज आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. करियर में नई नौकरी, पदोन्नति और लाभ के अवसर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है. परिवार और रिश्तों में संयमित व्यवहार तथा आपसी सहयोग दिन को सुखद और सफल बनाएगा.
व्यक्तिगत/Personal: परिवार में किसी महंगे वाहन, उपकरण या कीमती सजावटी सामान खरीदने की बात हो सकती है. जमीन का सौदा जो लंबे समय से रुका हुआ था.उसके होने से अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है. बच्चों में छोटी-छोटी बचत की आदत डाल सकते हैं.निजी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने पर परिजनों की सहमति ले सकते हैं. कभी-कभी किसी छोटी सी नकारात्मक बात पर क्रोध करना आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकता है. अपने व्यवहार को संयमित रखने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/Professional: आईटी और इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े लोगों को मनचाही नौकरी अच्छे वेतन के साथ मिल सकती है. व्यवसाय में आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर नजर आएंगे आपकी मेहनत अच्छे परिणाम लेकर आ सकती है. लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति भी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. जो कार्य वर्तमान में चल रहा है.उस पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें. साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में लाभ मिलता नजर आएगा. आपके कार्यों में धीरे-धीरे प्रगति आती दिख सकती है.
स्वास्थ्य/Health: बदलते मौसम में अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए खानपान में पौष्टिक पदार्थ ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें. इससे आप स्वयं को फिट महसूस करेंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक मामलों में लाभदायक स्थितियां सामने आ सकती हैं.कहीं पर रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत महसूस करेंगे.
रिश्ते/Relationship: साथी की तरफ से कोई महंगा उपहार प्राप्त होने से मन उत्साहित होगा. परिवार के साथ भ्रमण की योजना बन सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं