Cancer Tarot Card Horoscope 6 July 2026 Kark Tarot Card Rashifal: आज लंबे समय से चली आ रही कानूनी परेशानियों में राहत मिलने की उम्मीद बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और पुराने कार्यों का मूल्यांकन आपको नई उपलब्धियां और सम्मान दिला सकता है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करना बेहतर रहेगा. रिश्तों में पुरानी गलतियों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का अवसर मिल सकता है.
व्यक्तिगत/Personal: लंबे समय से कानूनी गतिविधियों में भागीदारी से तनाव बना हुआ है. इस समय इस कानूनी मामले में राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है. परिवार की शांति और भलाई के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है. अपने फैसले पर दृढ़ रहने का प्रयास करें.अतीत की गलतियों से सीख कर भविष्य के लिए सावधान रहने की आवश्यकता महसूस कर सकते है.
व्यवसायिक/Professional: कानून से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धियां पाने के अवसर प्राप्त हो सकते है. कार्य क्षेत्र में आपके पिछले कार्यों का मूल्यांकन हो सकता है. किसी सहयोगी की गलती पर उसको अपमानित करने की जगह गलती सुधारने का मौका दें. इससे आपको बेहतर छवि सामने आएगी. सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण पद प्राप्ति या मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण की सूचना प्राप्त हो सकती है. किसी मुश्किल कार्य को आसानी से पूरा करने पर उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health: हड्डियां और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है. गलत तरीके से बैठने के कारण पीठ का दर्द उभर सकता है. कैल्शियम युक्त भोजन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: कानूनी मामलों में काफी पैसा खर्च हो सकता है. छोटी-छोटी बचत कर किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: साथी को दूसरा मौका देखकर रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते हैं. पुरानी यादें भावुक करेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं