Aquarius Tarot Card Horoscope 6 July 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: आज योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने और धैर्य बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में विनम्रता और सतर्कता के साथ आगे बढ़ें तथा किसी भी नई डील से पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच करें. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा. रिश्तों में विश्वास, सम्मान और समझदारी बनाए रखना दिन को बेहतर बनाएगा.
व्यक्तिगत/Personal: अचानक से कोई यात्रा करना पड़ सकती है. आर्थिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद नजर आ रही है. सच और झूठ का निर्णय अपनी समझदारी और सूझबूझ से लेकर परिवार में अपनी अच्छी छवि बना सकते हैं. कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा कर अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है. अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें.कोई वाद विवाद की स्थिति बनने की संभावना नजर आ रही है. जीवनसाथी के अतीत की कुछ बातें सामने आने से मन में अविश्वास की भावना बढ़ सकती है.
व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान करने से बचें. जल्द सफलता हासिल करने की चाह में गलत कार्यों पर ध्यान ना दें. इससे आपके मान सम्मान पर बात आ सकती है. व्यवसाय से जुड़ी नई डील करते समय उसकी शर्तों और कागजों की जांच पड़ताल अवश्य करें. बाद में पछताने वाली स्थिति न बनने दे. नौकरी में किसी सहयोगी के साथ उसके ईर्ष्यालु व्यवहार के चलते कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. सामने वाला आपकी गतिविधियों में बाधा डालने का प्रयास कर सकता है. इस समय अपने व्यवहार में कड़वाहट लाने की जगह समझदारी से समस्या का समाधान किया जा सकता है.
स्वास्थ्य/Health: गले से जुड़े किसी संक्रमण को लेकर लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती है. इस समय लापरवाही बिल्कुल ना करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: संतान की गतिविधियां और उसके बढ़ते खर्च चिंता में डाल सकते हैं. जीवन साथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है.
रिश्ते/Relationship: परिवार की व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का योगदान आवश्यक है. प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का सम्मान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं