विज्ञापन

Taurus Tarot Card: नई खरीदारी के योग, कार्यक्षेत्र में मिलेगा बड़ा सम्मान

Taurus Tarot Card Horoscope 5 July:Two of wands की ऊर्जा नौकरी में अच्छे पद की प्राप्ति की संभावना, नए लोगों की मुलाकात से अच्छे अवसरों की प्राप्ति की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के बारे में.

Taurus Tarot Card: नई खरीदारी के योग, कार्यक्षेत्र में मिलेगा बड़ा सम्मान
नौकरी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी.

Taurus Tarot Card Horoscope 5 July 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: आज मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में अच्छे व्यवहार, नई जिम्मेदारियां और महत्वपूर्ण अवसर उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं. आर्थिक मामलों में अनुभवी सलाह लेकर आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा. रिश्तों में अपनापन, सम्मान और नई शुरुआत दिन को और भी खास बना सकती है.

व्यक्तिगत/Personal: कुछ समय से किसी कीमती वस्तु को खरीदने पर चल रहे विचार को क्रियान्वित कर सकते है. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के लिए कुछ समय जरूर निकालें. आपसी मेलजोल से परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा. मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. बच्चों पर गुस्सा करने की जगह उन्हें प्यार से समझाने की  कोशिश करें. 

व्यवसायिक/Professional: व्यवसाय में साझेदार और कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार करने से व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी. धीरे-धीरे सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरे होते नजर आएंगे. किसी कार्यशाला में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त हो सकता है. इस कार्यशाला में नए लोगों से मुलाकात अच्छे अवसरों की प्राप्ति करा सकती है. नौकरी में कोई महत्वपूर्ण पद प्राप्ति की संभावना नजर आ रही है. किसी नई परियोजना में आपके नाम पर विचार हो सकता है. किसी सहयोगी की उपलब्धि को जश्न के रूप में मना कर उसे अचंभित कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health: कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या के पुनः उभरने से ज्यादा तकलीफ हो सकती है. इस बात से चिंतित हो सकते है. इस समय इलाज को लेकर लापरवाही न करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक मामलों में किसी अच्छे सलाहकार की मदद ले सकते है. घर की सजावट के लिए खरीदारी कर सकते है. 

रिश्ते/Relationship: किसी मित्र की तरफ से मिला उपहार अचंभित कर सकता है. किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrashbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com