विज्ञापन

Taurus Tarot Card: संपत्ति की खरीद बिक्री से जुड़ी योजना पर तुरंत कार्य, रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता

Taurus Tarot Card Horoscope 4 July: Six of cups की ऊर्जा ननिहाल पक्ष से संबंधों में सुधार लाने, कार्यों को समय पर पूरा करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के बारे में.

Taurus Tarot Card: संपत्ति की खरीद बिक्री से जुड़ी योजना पर तुरंत कार्य, रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता
शांत व्यवहार आज सफलता की नई राह दिखा सकता है.

Taurus Tarot Card Horoscope 4 July 2026 Vrashbh Tarot Card Rashifal: आज सही समय पर लिए गए निर्णय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं. पारिवारिक मामलों में धैर्य और समझदारी बनाए रखें तथा व्यर्थ की बहस से बचें. कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों की सलाह और सकारात्मक बदलाव नई संभावनाओं के द्वार खोल सकते हैं. आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम को प्राथमिकता दें. रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होने से प्रेम और अपनापन बढ़ेगा.

व्यक्तिगत/Personal: संपत्ति की खरीद बिक्री से जुड़ी योजना बन रही है. तो उसे पर तुरंत काम करें. पारिवारिक मामले में किसी मुद्दे पर फैसला लेते समय ज्यादा समय न लगाएं. अन्यथा उपलब्धि हाथ से निकल सकती है. इस समय बार-बार किसी भी बात को लेकर बहस ना करें. परिवार में व्यर्थ अशांति का माहौल बन सकता है. किसी नए व्यक्ति के आगमन से घर की व्यवस्था में थोड़ा बहुत बदलाव किया जा सकता है. ननिहाल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है.

व्यवसायिक/Professional: व्यवसाय में मंदी का असर नजर आ रहा है. जिसके चलते कुछ जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं. सरकारी कार्यों से संबंधित परेशानियों को किसी सरकारी अधिकारी से मिलकर सुलझाने का प्रयास करेंगे. कार्य क्षेत्र या व्यवसाय में अपने करीबी लोगों से संबंध खराब ना करें. इस समय किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से व्यावसायिक नजरिए में बदलाव ला सकते हैं. बड़े फैसले लेते समय वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें. कार्य क्षेत्र में नया आया हुआ अधिकारी बचपन का परिचित हो सकता है. इस बात से मन उत्साहित होगा. 

स्वास्थ्य/Health: सर्वाइकल और कंधों के दर्द से परेशान हो सकते हैं. ज्यादा दवाएं खाने की जगह व्यायाम उचित रहेगा. आयुर्वेदिक इलाज बेहतर हो सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance: दादी या नानी से छोटा सा स्वर्ण आभूषण प्राप्त हो सकता है. अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें. 

रिश्ते/Relationship: दांपत्य जीवन में चल रहे मनमुटाव दूर होते नजर आएंगे. प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrashbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com