Pisces Tarot Card Horoscope 4 July 2026 Meen Tarot Card Rashifal: आज कठिन परिस्थितियों में अपनों का साथ आपको नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देगा. कार्यक्षेत्र में सहयोग, नई फंडिंग और करियर से जुड़े अवसर प्रगति के संकेत दे रहे हैं. आर्थिक मामलों में सतर्कता और सोच-समझकर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा. रिश्तों में खुलकर संवाद करें और सकारात्मक सोच बनाए रखें, इससे मुश्किल समय भी आसानी से पार हो सकेगा.
व्यक्तिगत/Personal: कठिन समय में अपनों का साथ मिलने से जीवन में नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे. आलोचना करने वाले लोगों से दूरी बनाएं. ऐसे लोग जो जीवन में नकारात्मकता फैलाते आए हो. उनसे धीरे-धीरे दूरी बनाना शुरू करें.पुरानी स्थितियों या रिश्तो में बदलाव लाने का प्रयास करें. बुरा समय जल्द ही समाप्त होता नजर आएगा. इस बात का विश्वास बनाए रखें.
व्यवसायिक/Professional: सामाजिक कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को नए फंडिंग मिल सकती है. व्यवसाय में हुए नुकसान से उभरने की कोशिश धीरे-धीरे सफल होती नजर आएगी. पिता से व्यवसाय को पुनः खड़ा करने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है. इस समय सहकर्मियों से मदद मांगने में संकोच न करें. यदि किसी कार्य को लेकर दुविधा बहुत अधिक बनी हुई है. तो वरिष्ठजनों या अधिकारियों से मदद ले सकते हैं.नई नौकरी खोजने का प्रयास सफल होगा. स्वयं पर विश्वास और ईश्वर पर आस्था बनाए रखें. इससे आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होती है.
स्वास्थ्य/Health: पैरों में हल्का दर्द या चोट लग सकती है. अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने का प्रयास करें.खान-पान में पौष्टिकता लाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance: पैसों के मामले में सजग रहे हैं. उधार लेने और देने से परहेज रखें.
रिश्ते/Relationship: मुश्किल समय में अपने परिजनों का मजबूत सहारा बने. साथी के साथ अपनी चिंताएं साझा करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं