Libra Tarot Card Horoscope 4 July 2026 Tula Tarot Card Rashifal: आज सफलता, सम्मान और उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और मेहनत आपको नई पहचान दिला सकते हैं, वहीं करियर में उन्नति के भी प्रबल योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुरस्कार या लाभ मिलने की संभावना रहेगी. परिवार और रिश्तों में सहयोग, उत्साह और खुशियों का माहौल दिन को यादगार बना सकता है.
व्यक्तिगत/Personal: किसी बड़ी जीत का जश्न मना सकते हैं. संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद आपके पक्ष में होने से परिवार में उत्साह का माहौल बनेगा. सामाजिक कार्यों में भागीदारी के चलते पुरस्कृत किया जा सकता है. इससे समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी. संतान की उपलब्धि पर परिवार के साथ गर्वित होंगे. किसी करीबी संबंधी के घर मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं.
व्यवसायिक/Professional: सरकारी ठेकेदारों को कोई बड़ा टेंडर हासिल हो सकता है इससे अच्छी लाभदायक स्थिति बनेगी. कार्यस्थल पर किसी कार्यशाला के आयोजन के नेतृत्व की जिम्मेदारी आपको सौंप जा सकती है. टीमवर्क के साथ इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे. आपके उच्च अधिकारी आपके नेतृत्व और टीमवर्क की सराहना करेंगे. अपनी सफलता का श्रेय सभी सहयोगियों के साथ बांट सकते हैं. जल्द ही करियर में अच्छी वृद्धि आती नजर आएगी.
स्वास्थ्य/Health: बैठते समय रीढ़ की हड्डी सीधी रखें. इससे आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा. साथ ही पीठ में जो हल्का दर्द महसूस कर रहे हैं. उससे राहत मिलेगी.
आर्थिक स्थिति/Finance: पुरस्कार में अच्छी धनराशि की प्राप्ति हो सकती है. इस धनराशि का उपयोग परिवार के साथ विदेश यात्रा की तैयारी में कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: इस समय जीवनसाथी आपके अहम फैसले में साथ देगा. परिवार के साथ बड़ी सफलता का जश्न मना सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं