Cancer Tarot Card Horoscope 4 July 2026 Kark Tarot Card Rashifal: आज भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और कई पुरानी परेशानियों का समाधान मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर, महत्वपूर्ण अनुबंध और पदोन्नति के योग उत्साह बढ़ाएंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ अटका हुआ धन मिलने की संभावना है. मानसिक तनाव कम करने का प्रयास करें तथा रिश्तों में विश्वास, प्रेम और पारिवारिक सहयोग से सुखद माहौल बना रहेगा.
व्यक्तिगत/Personal: इस समय किस्मत साथ देती नजर आ रही है. पुराने पारिवारिक मसले आसानी से सुलझा सकते हैं. रुके हुए कार्यों में तेजी आ सकती है. प्रिय से विवाह के लिए परिजनों की सहमति प्राप्त होने की संभावना बन रही है. जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे. ऐसा महसूस करेंगे, जैसे ईश्वर ने आपकी सारी समस्याओं को सुलझाने की शुरुआत कर दी है.
व्यवसायिक/Professional: कुछ समय से बड़े अनुबंधों पर निर्णय होने की स्थिति न बनने से व्यवसाय में ठहराव नजर आ रहा था. अचानक से पुराने और कुछ नए अनुबंधों पर सहमति बन सकती है.इस स्थिति में व्यवसाय में तेज गति आ सकती है. अपने ईश्वर पर विश्वास और निष्ठा बनाए रखें. आपकी मेहनत और सूझबूझ का अच्छा प्रतिफल जल्द ही आपको मिल सकता है. इस बात की उम्मीद बढ़ सकती है. नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण की प्राप्ति परिजनों में उत्साह ला सकती है. अपने कार्यों को पूरा करने में तेजी लाएंगे.
स्वास्थ्य/Health: मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं. मानसिक तनाव दूर करने के लिए किसी प्राकृतिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर नजर आएगी. लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है.
रिश्ते/Relationship: प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी. भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं