Aries Tarot Card Horoscope 3 June 2026 Mesh Tarot Card Rashifal:- घर में बिगड़ी अवस्था के चलते अनुशासन बनाए रखने में विशेष योगदान दे सकते हैं. संतान से जुड़ी कोई समस्या हल होने से राहत मिलेगी. अचानक कोई ऐसा बड़ा खर्चा सामने आ सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है. किसी करीबी व्यक्ति की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेना तनाव में डाल सकता है. किसी की भी जिम्मेदारी लेने से पूर्व अच्छे से सोच विचार कर लें. पारिवारिक मामलों में समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश बेहतर रहेगी.
व्यवसायिक/Professional:- किसी भी तरह का निवेश करने से पूर्व उससे संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं. व्यवसाय में कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें. साझेदार की मित्रता प्रतिद्वंदी व्यक्ति से होने की आशंका हो सकती है. इस स्थिति में अपने जरूरी कागजात और दस्तावेजों को संभाल कर रखें. संपत्ति से जुड़ी किसी बड़ी डील में सफलता प्राप्त होने से मन उत्साहित हो सकता है.
स्वास्थ्य/Health:- कुछ समय पूर्व पैरों में आई मोच के चलते अभी भी दर्द बना हुआ है. इस स्थिति में किसी चिकित्सक से मिल सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:- व्यवसाय में लेनदेन का हिसाब किताब दूसरे के भरोसे ना छोड़े. बीच-बीच में हिसाब किताब को स्वयं भी देखें.
रिश्ते/Relationship:- विपरीत लिंग के मित्रों के साथ मेल मिलाप बढ़ाते समय मर्यादा का ध्यान रखें. मजाक में भी किसी के साथ बदतमीजी ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं