विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: पुराने कानूनी मामले में राहत, जिद्दी और बात पर अड़े रहने की आदत में सुधार

Taurus Tarot Card Horoscope 03 August:- Ace of wands की ऊर्जा नई नौकरी की प्राप्ति की संभावना, संपत्ति से संबंधित कागजों की अच्छे से जांच पड़ताल और व्यावसायिक जीवन में लाभ प्राप्ति होने की बात लेकर आ सकती है.

Taurus Tarot Card Rashifal: पुराने कानूनी मामले में राहत, जिद्दी और बात पर अड़े रहने की आदत में सुधार
वृषभ राशि
file photo

व्यक्तिगत/Personal:- किसी पुराने कानूनी मामले में राहत मिलेगी. अपने क्रोध और आवेश पर काबू रखें अपने जिद्दी स्वभाव और बात पर अड़े रहने की आदत में सुधार लाएं .सामने  वाले की बात को भी सुने. बिना मांगे किसी को अपने राय ना दे. इससे रिश्तो में अपनापन बना रहता है. किसी से जीवनसाथी के किसी और व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध की बात सामने आने पर परेशान हो सकते हैं. स्वयं सच्चाई जानने का प्रयास करें.

व्यवसायिक/ Professional:- इस समय व्यवसाय में ज्यादा बदलाव या सुधार लाने का प्रयास सिर्फ समय की बर्बादी नजर आएगा. प्रॉपर्टी के कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय लाभ लेकर आ रहा है. प्रॉपर्टी से संबंधित कागजों की अच्छे से जांच पड़ताल जरूर करें. नौकरी के प्रयास कर रहे व्यक्तियों के लिए जल्द ही अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है.अपनी सूझबूझ और समझदारी से सामने वाले को प्रभावित करने का प्रयास करें. धन कमाने के लालच में आकर किसी गलत कार्य व्यक्ति का समर्थन न करें. जल्दबाजी में आकर गलत निर्णय न ले. धैर्य और संयम से परिस्थितियों को समझें और फिर सही निर्णय ले. 

स्वास्थ्य/Health:- बाहर का हर तरह का खानपान पेट दर्द की वजह बन सकता है. पेट में बना लगातार दर्द चिकित्सक के पास ले जा सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक मामलों को लेकर सजग रहे .पैसों का लेनदेन और हिसाब-किताब स्वयं देखे. 

रिश्ते/Relationship:- पूर्व में रहा शत्रु इस समय मित्र बन सकता है. मुसीबत में उसकी मदद कर सामने वाले को प्रभावित करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taurus Aaj Ka Rashifal, Vrashbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com