Virgo Tarot Card Horoscope 02 June 2026 Kanya Tarot Card Rashifal:- काल्पनिक दुनिया से बाहर निकल के स्थिरता और वास्तविक सोच के साथ आगे बढ़े. कोई रुका हुआ आर्थिक मामला सुलझ सकता है. घर के बजट और बचत पर ध्यान केंद्रित करें. जीवनसाथी के साथ किसी छोटे से व्यवसाय को शुरू करने पर विचार कर सकते हैं. संभव है कि यह व्यवसाय जीवनसाथी की रुचि के अनुरूप हो. इस समय हर काम को पर्फेक्ट तरीके से पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं. परिवार के बड़े बुजुर्गों का सहयोग पारिवारिक मामलों में प्राप्त हो सकता है. संतान की उपलब्धि पर गर्वित होंगे.
व्यवसायिक/Professional:- कार्य क्षेत्र में कोई बड़े बदलाव तो नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए कुछ अच्छे अवसर सामने आते नजर आ रहे हैं. अपनी कार्यशैली और ईमानदारी से उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं. कंस्ट्रक्शन फील्ड और इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. आपकी परियोजनाएं बिना किसी रूकावट के आसानी से आगे बढ़ती हुई नजर आएंगी. व्यवसाय में साझेदारी के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर पारदर्शिता रखें.
स्वास्थ्य/Health:- बाहर के खानपान से परहेज रखें. अपनी सेहत को सही रखने के लिए पौष्टिक भोजन लें और साथ ही व्यायाम को लेकर सजग रहें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- घर के बजट और बचत पर ध्यान केंद्रित करें. अनावश्यक खर्चो को सीमित करें.
रिश्ते/Relationship:- प्रेम संबंधों में दूरी से रिश्ते में मजबूती आती नजर आएगी. परिवार के साथ भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं