विज्ञापन

Scorpio Tarot Card: जीवन के बुरे और कठिन दौर का अंत नजदीक, शेयर मार्केट में पुराने नुकसान की भरपाई का रास्ता

Scorpio Tarot Card Horoscope 02 June: Ten of swords की तीव्र ऊर्जा कठिन परिस्थितियों से बाहर आने की उम्मीद, आर्थिक स्थिति को लेकर राहत और धोखे या गलतफहमी की सच्चाई सामने आने के अवसर की बात लेकर आ सकती है.

Scorpio Tarot Card: जीवन के बुरे और कठिन दौर का अंत नजदीक, शेयर मार्केट में पुराने नुकसान की भरपाई का रास्ता

Scorpio Tarot Card Horoscope 02 June 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal:- आने वाला समय किसी मुश्किल दौर के खत्म होने की उम्मीद लेकर आ सकता है. लंबे समय से चल रही कठिन परिस्थितियों से बाहर निकाल सकते हैं. परिवार में चल रहे पुराने विवादों में समझौता होने की स्थिति बनती नजर आएगी. करीबी लोगों के साथ पुरानी बातों को भुलाकर रिश्तों में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं. संतान की संगत और गतिविधियों पर नजर रखना अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है. ऐसा महसूस करेंगे, जैसे जीवन का बुरा दौर अब अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है. 

व्यवसायिक/Professional:- शेयर मार्केट में पुराने नुकसान की भरपाई का रास्ता नजर आ सकता है. कार्य क्षेत्र में बढ़ती हुई राजनीति और पक्षपात पूर्ण वातावरण के चलते नौकरी छोड़ने की योजना बना सकते हैं. जल्द ही नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, इस बात का विश्वास बना हुआ है. किसी भी स्थिति में अपने कदम पीछे ना करें. हर नया बदलाव नई शुरुआत लेकर आता है. आगे बढ़ने का संकल्प लें, जिससे आ रही दिक्कतों एवं चुनौतियां का सामना पूरे मनोबल और आत्मविश्वास से करें . 

स्वास्थ्य/Health:- पीठ दर्द या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है. यदि कुछ समय पूर्व कोई शल्य चिकित्सा हुई है, तो रिकवरी में तेजी आ सकती है.

आर्थिक स्थिति/Finance:- पुराना रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है. शेयर बाजार में धन निवेश से थोड़ा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद हो सकती है. 

रिश्ते/Relationship:- यदि अतीत में प्रिय के साथ रिश्ते में कोई धोखा या गलतफहमी थी, तो जल्द ही उसकी सच्चाई सामने आ सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com