विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: जीवन में सकारात्मक बदलाव, रुके हुए व्यक्तिगत कार्य के पूरे होने की संभावना

Sagittarius Tarot Card Horoscope 02 June: Six of wands की सकारात्मक ऊर्जा कार्यों की सफलता को लेकर घमंड न करने, व्यवसाय में बड़ी धनराशि के निवेश से बचने और जीवन में सफलता और सकारात्मक बदलाव को लेकर आ सकती है.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: जीवन में सकारात्मक बदलाव, रुके हुए व्यक्तिगत कार्य के पूरे होने की संभावना

Sagittarius Tarot Card Horoscope 02 June 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal:- इस समय जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. बच्चों से जुड़ी हुई किसी समस्या का समाधान प्राप्त हो सकता है. काफी समय से रुका हुआ कोई व्यक्तिगत कार्य पूरा होने की संभावना बन सकती है. परिवार के बड़े बुजुर्ग या वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं. किसी भी करीबी व्यक्ति के निजी मामले में हस्तक्षेप ना करें. 

व्यवसायिक/Professional:- इस समय व्यवसाय में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती नजर आएंगी. संगीत, साहित्य और कला से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक मौकों की प्राप्ति हो सकती है. व्यवसाय में बड़ी धनराशि का निवेश आर्थिक परेशानी में डाल सकता है. कार्य क्षेत्र में अपने कार्यों की सफलता को लेकर घमंड ना करें. परिस्थितियों और वातावरण के अनुकूल अपने स्वभाव और व्यक्तित्व में बदलाव ला सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति की प्रबल संभावना बन सकती है. कर को लेकर दूसरों पर निर्भरता कम करें. 

स्वास्थ्य/Health:- कुछ समय से खानपान में परेशानी महसूस कर सकते हैं. बाहर का खानपान स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- जीवनसाथी के साथ घर के बजट को व्यवस्थित करेंगे. घर की साज सज्जा पर काफी खर्चा हो सकता है.

रिश्ते/Relationship:- विवाहोत्तर प्रेम संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं. रिश्ते में मर्यादा बनाए रखें. किसी के भी मान सम्मान को ठेस ना पहुंचाएं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com