विज्ञापन

CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल 24 घंटे की देरी के बाद शुरू, ऐसे करें अप्लाई

CBSE ने वीडियो शेयर कर स्टेप बाय स्टेप बताया है कि छात्रों को पोर्टल पर कैसे मार्क्स के री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करना है, ताकि उनके लिए प्रक्रिया आसान हो.

CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल 24 घंटे की देरी के बाद शुरू, ऐसे करें अप्लाई
CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल हुआ शुरू.
नई दिल्ली:

CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल 24 घंटे की देरी के बाद आखिरकार शुरू हो गया है.अब CBSE 12वीं के रिजल्ट के बाद अपने नंबरों से न खुश छात्रों का इंतजार खत्म अब खत्म हो गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 12वीं के लिए री-इवैल्यूएशन और कॉपियों का Re-evaluation का पोर्टल  1 जून, 2026 को एक्टिव होना था. लेकिन शाम तक बोर्ड की मेन वेबसाइट cbse.gov.in पर 'Post-Result Facility' का लिंक एक्टिव ही नहीं हुआ, जिससे छात्र परेशान थे.

कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए परेशान छात्रों का इंतजार खत्म

कॉपियों की स्क्रूटनी और वेरिफिकेशन के लिए महीनों से इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राएं लगातार वेबसाइट पर नजरें लगाए बैठे रहे. वह बार-बार साइट को रिफ्रेश करते रहे, लेकिन उनका इंतजार खत्म ही नहीं हो सका. इस वजह से स्टूडेंट्स और पेरेंट्स दोनों ही परेशान थे. उनको डर लग रहा था कि कहीं एक और नई तारीख का इंतजार न करना पड़े.

री-इवैल्यूएशन के लिए कैसे करें आवेदन?

सीबीएसई ने अपने एक्स हैंडल पर पोर्टल शुरू होने की जानकारी शेयर की है. उन्होंने लिखा है कि डियर स्टूडेंट्स, मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल अब एक्टिव हो गया है. यहां दिए गए वीडियो को ध्यान से देखें और जिस तरह से इस वीडियो में बताया गया है वैसे ही नंबरों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करें. 

ऐसे करें आवेदन

  • CBSE की 12वीं कक्षा की री-इवैल्यूएशन के लिए  छात्र सबसे पहले CBSE परीक्षा संगम के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
  • यहां पर Apply for Verification / Re-evaluation लिखे लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID जैसी जानकारी भरकर लॉग इन कर सकते हैं.
  • उसके बाद विषयों (सत्यापन के लिए) या प्रश्न संख्याओं (पुनर्मूल्यांकन के लिए) चयन करें.
  • आपत्ति दर्ज कराएं.
  • नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन भुगतान पूरा करें.
     

CBSE ने वीडियो शेयर कर बताया हर एक स्टेप 

बता दें कि CBSE ने एक वीडियो शेयर कर स्टेप बाय स्टेप बताया है कि छात्रों को पोर्टल पर किस तरह से मार्क्स के री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई करना है. इस वीडियो का मकसद छात्रों की परेशानी को दूर कर इस प्रक्रिया को उनके लिए आसान बनाना है. CBSE चाहता है कि भले ही पोर्टल एक्टिव होने में देरी हुई है लेकिन छात्रों को अप्लाई करने में कोई परेशानी न हो, इसीलिए उनके लिए वीडियो जारी किया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE, CBSE Portal, Re-evaluation CBSE Total Students, Re-evaluation Of Marks, Re-evaluation Process
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com