विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: मीडिया से जुड़े लोगों को एडवेंचरस प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मिलेगा मौका

Pisces Tarot Card Horoscope 02 June: Knight of wands की सकारात्मक ऊर्जा जीवन में नए उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता लाने, नई नौकरी की प्राप्ति और विदेश यात्रा के अवसर मिलने की बात लेकर आ सकती है.

Pisces Tarot Card Rashifal: मीडिया से जुड़े लोगों को एडवेंचरस प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मिलेगा मौका

Pisces Tarot Card Horoscope 02 June 2026 Meen Tarot Card Rashifal:- इस समय आसपास के वातावरण में नई ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे. परिवार में किसी अच्छी खबर के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा. बच्चों के साथ उनकी गतिविधियों में भाग लेकर अपने तनाव को दूर कर सकते हैं. परिवार में खुशियों के साथ थोड़ी सतर्कता जरूर रखें. अपने आसपास के वातावरण और लोगों की गतिविधियों को नजर अंदाज न करें. किसी करीबी व्यक्ति से थोड़ी गहमागहमी हो सकती हैं. इस स्थिति को ज्यादा बढ़ाने ना दें. 

व्यवसायिक/Professional:- मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को एडवेंचरस प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. नई नौकरी की प्राप्ति की चाह रखने वाले लोगों की तलाश जल्द ही पूरी हो सकती है. विदेश यात्रा का अवसर भी प्राप्त हो सकता है. व्यवसाय में कोई नई और छोटी शुरुआत आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकती है. इस बात का विश्वास कर सकते हैं. जोखिम लेने से घबराएं नहीं. आपके कार्यों की गति पहले से अधिक तेज होने से समय सीमा के अंदर कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health:- कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या ठीक होने से राहत महसूस करेंगे. स्वयं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दिनचर्या में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- शेयर बाजार में लगाया गया पैसा अच्छा लाभ दे सकता है. नए घर की खरीदी की योजना बना सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:- पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार हो सकती है.आपस में बैठकर समस्या सुलझने से संबंध फिर से मधुर होते नजर आएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com