Libra Tarot Card Horoscope 02 June 2026 Tula Tarot Card Rashifal:- पारिवारिक रखरखाव से जुड़ी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे. कोई ऐसा कार्य जिसको पूरा करने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, उसे अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे. विवाह को लेकर परिजनों का दबाव बढ़ सकता है. इस समय कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं, जिनमें कटौती करना संभव नहीं है. भूमि और वाहन की खरीद फ़रोख्त से जुड़ी मामलों में सावधानी रखें. ऐसे कार्य जिसमें महत्वपूर्ण कागजात शामिल हो, सावधानी से पूरे करें.
व्यवसायिक/Professional:- साहित्य और कला से जुड़े लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा सकता है. संपत्ति से जुड़ा कोई भी कार्य कुछ समय के लिए स्थगित रखें. किसी व्यवसायिक डील या समझौते में सफलता मिलने की उम्मीद नजर आ सकती है. कार्यस्थल पर छोटी सी लापरवाही सफलता को प्रभावित कर सकती है. आसपास के वातावरण और लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें.
स्वास्थ्य/Health:- दोस्तों के साथ बुरी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं, जिसके चलते स्वास्थ्य बिगड़ता नजर आ रहा है. इस समय इन बुरी आदतों को स्वयं से दूर रखने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक मामले के सलाहकार को अपनी आय का सही लेखा-जोखा दे, .जिससे वह आपकी समस्या का समाधान करने में सफल हो सके.
रिश्ते/Relationship:- परिवार के सभी सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय बिताना ऊर्जा और उमंग को पुनः संचित करने में सहायक रहेगा. सभी का साथ उत्साहित करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं