Capricorn Tarot Card Horoscope 02 June 2026 Makar Tarot Card Rashifal:- युवाओं को अपने भविष्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है.आसपास के वातावरण और परिस्थिति के अनुसार, खुद को ढालने का प्रयास करें. दूसरों की मदद करने के साथ अपने परिवार का ध्यान रखना आपके लिए प्राथमिकता होना चाहिए. रिश्तों में भावनात्मक संतुलन बनाए रखें. सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है. इसके चलते परिजनों से स्नेह और सम्मान प्राप्त होगा.
व्यवसायिक/Professional:- इस समय कोई अच्छी कार्य योजना अपने उच्च अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं, जिससे सभी लोग प्रभावित हो सकते हैं. कार्य क्षेत्र में आपकी प्रतिभा और कार्य कुशलता को सम्मानित किया जा सकता है. अपने जीवन में धैर्य और संयम हमेशा बनाए रखें. सहयोगियों के साथ व्यवहार में नम्रता और लचीलापन लाएं. समय-समय पर कार्य शैली और व्यक्तित्व में छोटे-छोटे बदलाव करते रहें. व्यवसाय में साझेदार के साथ कार्यों और पैसों को लेकर पारदर्शिता बनाए रखें. सामने वाले की गलती पर क्रोधित होने की जगह उसे सही करने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health:- मौसम में हो रहे बदलाव के चलते नजला-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है. दवाओं का ज्यादा सेवन करने की जगह घरेलू उपचार से समस्या का समाधान करने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- पिता से व्यवसाय विस्तार के लिए आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति आपकी उपलब्धि पर कीमती उपहार दे सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:- परिवार के साथ किसी मनोरंजन यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं. इस समय बच्चों के साथ समय बिताकर तनाव से राहत प्राप्त हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं