विज्ञापन

Capricorn Tarot Card: व्यक्तिगत कार्य को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित, धैर्य से संभालें विवाद

Capricorn Tarot Card Horoscope 2 July: The Devil की ऊर्जा जीवन में गलत लोगों के प्रभाव की प्रधानता, व्यावसायिक स्थल पर वातावरण को शांत और संयमित बनाए रखने के लिए वरिष्ठजनों के अनुभवों से लाभ की बात लेकर आ सकती है.

Capricorn Tarot Card: व्यक्तिगत कार्य को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित, धैर्य से संभालें विवाद
संयम, जिम्मेदारी और सही निर्णय आज हर चुनौती को अवसर में बदल सकते हैं.

Capricorn Tarot Card Horoscope 2 July 2026 Makar Tarot Card Rashifal: आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देना और समय का सही प्रबंधन करना लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से विवादों को संभालने का प्रयास करें. महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां स्वयं की निगरानी में पूरी करें. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी और अनावश्यक बहस से बचें. स्वास्थ्य के लिए सावधानी बरतें और जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें. रिश्तों में संयम और मर्यादित व्यवहार बनाए रखने से तनाव कम होगा.

व्यक्तिगत/Personal: अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करें. इस समय कार्यों को लेकर काफी दौड़ भाग करनी पड़ सकती है. व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने लिए आवश्यक निकले. किसी आध्यात्मिक स्थल पर जाने की तैयारी परिजनों के साथ कर सकते हैं. अपने महत्वपूर्ण कार्यों को यात्रा पर जाने से पूर्व पूरा कर ले. इससे बाद में होने वाले परेशानियों से बचा जा सकेगा. 

व्यवसायिक/Professional: कुछ पुराने कर्मचारियों के गलत व्यवहार के चलते व्यावसायिक स्थल पर वातावरण दूषित हो सकता है. इस समय सभी कर्मचारियों और सहयोगियों से धैर्य और संयम बनाए रखने का अनुरोध कर सकते हैं. महत्वपूर्ण कार्यों को अपनी देखरेख में निपटने की कोशिश करें. किसी नए कर्मचारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है. सामने वाले को उसकी गलत हरकतों को लेकर चेतावनी दे सकते है. साझेदार के साथ किसी व्यावसायिक अनुबंध को लेकर कहासुनी हो सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से स्थिति संभालने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य/Health: गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है. तेज गति से वाहन चलाने और जोखिम भरे कार्यों से दूर रहे. 

आर्थिक स्थिति/Finance: नौकरी में वेतन वृद्धि को लेकर उच्च अधिकारी से बहसबाजी हो सकती है. किसी सहयोगी को उधार देने का वादा ना करें. 

रिश्ते/Relationship: वैवाहिक संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है. परिवार में लोगों के साथ मर्यादा बनाए रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com