विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: काम में प्राथमिकता तय करना जरुरी, सोच समझकर शांत तरीके से कार्य करना रहेगा बेहतर

Virgo Tarot Card Horoscope 01 September: Six of swords की ऊर्जा लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना, कार्याें में नए नियम कायदे लागू करने की बात और कार्य से जुड़ी यात्रा से फायदा होने की बात लेकर आ सकती है.

Virgo Tarot Card Rashifal: काम में प्राथमिकता तय करना जरुरी, सोच समझकर शांत तरीके से कार्य करना रहेगा बेहतर
कन्या राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 01 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: रोजमर्रा की दिनचर्या में नए बदलाव कर सकते है. परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है. संतान के विवाह को लेकर विचार विमर्श हो सकता है. किसी नए रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले से भविष्य के बारे में विचार जरूर करें. किसी नए शहर में नौकरी पर विचार कर सकते है. मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य न खोएं. सोच समझकर शांत तरीके से कार्य करें. कार्यों को लेकर प्राथमिकताएं तय करें. ृ

व्यवसायिक/ Professional:

संपत्ति की खरीद फ़रोख्त से जुड़े कार्यों में निर्णय लेने से पहले दस्तावेज और शर्तों को ध्यान से पढ़ें. अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करें. किसी नए व्यवसाय को शुरूआत को लेकर चिंतित हो सकते है. लंबे समय से किसी नई योजना पर चली आ रही बातचीत में कठोर निर्णय ले सकते है. जिसके कारण कुछ नए नियम कायदे लागू किए जा सकते है. काम से जुड़ी यात्रा फायदेमंद हो सकती है. 

स्वास्थ्य/Health:

ज्यादा भागदौड़ के कार्यों और थकान के कारण बुखार हो सकता है. इस समय पर्याप्त आराम करें. खान-पान सादा और सुपाच्य रखें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

प्रॉपर्टी के खरीदने या बेचने से जुड़ी योजना सफल हो सकती है. व्यवसाय में धान में सोच समझकर करें. 

रिश्ते/Relationship:

पति-पत्नी के बीच तनाव होने से परिवार का माहौल बिगड़ सकता है. प्रेम संबंध में हर रुकावटें दूर हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com