Taurus Tarot Card Horoscope 01 September 2026 Vrishbh Tarot Card Rashifal: जीवन में आ रहे असंतुलन से परेशान हो सकते है. कार्यों को पूरा करने में जल्दबाजी न करें. बिना जांचे किसी पर अतिविश्वास न करें. व्यर्थ में किसी के साथ गप्पबाजी में समय न बर्बाद करें. इससे आपके स्वभाव में बचकानापन आ सकता है. बच्चों के साथ उनकी गतिविधियों में शामिल हो और उनके साथ समय बिताए. इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी. जीवनसाथी के अक्खड़ स्वभाव के चलते लोगों से दूरी बना सकते है.
व्यवसायिक/ Professional:
कुछ नए सहकर्मियों के आने से कार्यस्थल पर नकारात्मकता आ सकती है. नए लोगों के साथ सामंजस्य बैठाने में परेशानी हो सकती है. किसी परियोजना पर कार्य करते समय सामने वाले की अनुभवहीनता बाधा उत्पन्न कर सकती है. इस स्थिति में आगे बढ़कर कार्यों को पूरा करने में सावधानी रखें. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज न करें. व्यवसाय में साझेदार की भूमिका को लेकर दुविधा हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health:
खांसी जुकाम के कारण काफी परेशानी अनुभव कर सकते है. खानपान में ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन न करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
किसी को पैसे दे कर परेशानी में आ सकते है. सामने वाले से बातचीत न होने से चिंतित हो सकते है.
रिश्ते/Relationship:
बचपन के मित्र से मुलाकात जीवन में बदलाव ला सकती है. किसी पुरानी बात के सामने आने से मन आहत हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं