Leo Tarot Card Horoscope 01 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: पारिवारिक रूढ़िवादियों के चलते परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाने में समस्याएं आ सकती हैं. छोटी-छोटी बातों को लेकर सवाल जवाब हो सकते हैं. इस समय अपनी सोच से नकारात्मकता को दूर करने का प्रयास करें. जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर विचारों में सकारात्मकता ला सकते हैं. यदि आप किसी बड़े व्यवसाय को करने में खुद को सक्षम नहीं मान रहे हैं. तो किसी छोटे व्यवसाय पर विचार किया जा सकता है. जिसमें कम लागत के साथ अच्छे मुनाफे की उम्मीद बन रही हो.
व्यवसायिक/ Professional:
अचानक से व्यवसाय में साझेदार के साथ कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं. जिसका लाभ विरोधी अपने फायदे के लिए उठा सकते हैं. साझेदार के साथ चल रहे विवाद को सार्वजनिक न होने दें. आपसी बातचीत से विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा सकता है. यदि सामने वाले की इच्छा अलग होने की है. तो इस बात का सम्मान करें.
स्वास्थ्य/Health:
लगातार खड़े रहकर काम ना करें. पैरों को आराम दे. दिनचर्या को नियमित बनाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें. लंबे अवधि के निवेश अच्छे प्रतिफल लेकर आते हैं.
रिश्ते/Relationship:
किसी नए व्यक्ति से मुलाकात विवाह की इच्छा जागृत कर सकती है. सामने वाले के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं