विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: परिवार में तनाव बढ़ सकता है, सोच-समझकर रखें अपनी बात

Cancer Tarot Card Horoscope 01 September: Five of cups की ऊर्जा कार्यस्थल पर राजनीति के चलते वातावरण दूषित, दूसरों के बातों में आकर उच्च अधिकारी के निर्णय में परिवर्तन और तुरंत प्रतिक्रिया न देकर स्थिति को समझने के प्रयास की बात लेकर आ सकती है.

Cancer Tarot Card Rashifal: परिवार में तनाव बढ़ सकता है, सोच-समझकर रखें अपनी बात
कर्क राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 01 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: माता-पिता से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. इस समय उनकी बातों को अनसुना करना मुश्किल में डाल देगा. परिवार के बड़े बुजुर्गों के अनुभवों को नजरअंदाज ना करें. यदि किसी कार्य में कोई सफलता की प्राप्ति नहीं हो रही, तो शांत बैठकर कार्य का विश्लेषण जरूर करें. इससे कार्य शैली और कार्य में आ रही बाधाओं को समझने में सहायता मिल सकेगी. छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव न बढ़ाएं. कुछ बातों को नजरअंदाज करना रिश्तो में मधुरता बनाए रखने के लिए बेहतर होता है. 

व्यवसायिक/ Professional:

कुछ लोगों की राजनीति के कारण कार्य क्षेत्र का माहौल बिगड़ता नजर आ रहा है. जिसके चलते यह लोग उच्च अधिकारी के समक्ष कुछ कर्मचारियों के बारे में गलत सूचना पहुंचा सकते हैं. इस समय नौकरी में पदोन्नति की स्थिति बन रही है. वातावरण में आ रही नकारात्मकता को देखकर पदोन्नति को लेकर दुविधा हो सकती है. परिस्थितियों के अनुसार व्यवहार करें. किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. अच्छे से सोच विचार कर अपनी बात रखें. 

स्वास्थ्य/Health:

पैरों को आराम दे और बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करते रहे. यात्रा के कारण नींद का समय ज्यादा न बिगाड़ें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

परिवार में आर्थिक स्थिति को लेकर बातचीत हो सकती है. घर की मरम्मत को बजट बना सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:

किसी की बातों में आकर जीवन में तनाव न बढ़ने दें. हमेशा लोगों की बातों को सुनना जरूरी नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Aaj Ka Rashifal, Kark Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com