Triyog sanyog : नव ग्रहों में शनि देव को सबसे क्रूर और शक्तिशाली माना जाता है. वैसे शनि के नाम से ही लोग डर जाते हैं, लेकर हर बार शनि खतरनाक नहीं होते. शनि को न्याय का देवता भी माना जाता है, ऐसे में शनिदेव आपको अपने कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. एक खास बात यह है कि शनिदेव किसी भी राशि में लंबे समय तक रहते हैं. इस दौरान शनि अन्य ग्रहों के साथ मिलकर अलग-अलग योग का निर्माण करते हैं. विभिन्न ग्रहों के साथ शनि की युति और दृष्टि का अलग प्रभाव देखने को मिलता है. अभी शनिदेव मीन राशि में मौजूद हैं. वहीं गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं. इसी क्रम में शनिदेव, देव गुरु बृहस्पति के साथ मिलकर केंद्र योग का निर्माण कर रहे हैं. इस दौरान शनि और गुरु 90 डिग्री पर होंगे, जो केंद्र योग का निर्माण करेगा. दोनों ग्रहों का योग कुछ राशियों के लिए काफी लाभकारी और सकारात्मक साबित हो सकता है. इस योग के प्रभाव से जातक को जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए शनि और गुरु का यह केंद्र योग कैसा रहेगा.
मेष राशिमेष राशि वाले जातकों के लिए गुरु और शनिदेव का केंद्र योग अच्छा साबित हो सकता है. इस योग के प्रभाव से जातकों को ज्यादातर क्षेत्रों में सफलता हासिल होगी. हालांकि इस अवधि में जातकों में आलस्य भी देखने को मिल सकता है, जिससे आपको खुद ही निपटना होगा.
वृषभ राशिवृषभ राशि वाले लोगों के लिए भी केंद्र योग शुभ फलदायी होगा. इस योग के प्रभाव से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. करियर भी अच्छा चलेगा. विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. हालांकि इस दौरान कुछ विपरीत स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं.
मिथुन राशिमिथुन राशि वाले लोगों के लिए शनि और गुरु का केंद्र योग अच्छा रहेगा. इस योग के प्रभाव से रिश्ते बेहतर बनेंगे. फैमिली लाइफ में खुशहाली रहेगी. इस दौरान जातकों को आर्थिक लाभ भी होगा.
कर्क राशिकर्क राशि वाले लोगों के लिए भी शनि और गुरु का केंद्र योग सकारात्मक साबित होगा. लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे. संतान से जुड़ी परेशानी भी खत्म हो सकती है. भाग्य का भी साथ मिल सकता है. काम में भी अच्छा लाभ मिलेगा. आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है. पढ़ाई अच्छी चलेगी. इस अवधि में आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी.
सिंह राशिसिंह राशि वाले जातकों को भी केंद्र योग के प्रभाव से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. इस योग के प्रभाव से रिश्ते बेहतर होंगे. समाज में मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी. इतना ही नहीं कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ भी होगा.
कन्या राशिकन्या राशि वाले जातकों के लिए भी यह योग सकारात्मक रहेगा. इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों की पढ़ाई बेहतर चलेगी. करियर में भी सफलता मिलेगी.
तुला राशितुला राशि वाले लोगों के लिए भी केंद्र योग शुभ फलदायी साबित होगा. इसका प्रभाव आपके रिश्ते पर भी देखने को मिलेगा. इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे. प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी. आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी.
वृश्चिक राशिवृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए केंद्र योग आर्थिक रूप से बेहतर साबित होगा. इस अवधि में आपको धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी. रिश्ते भी बेहतर होंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा.
धनु राशिधनु राशि वाले जातकों के लिए गुरु और शनि का यह केंद्र योग सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा. इस अवधि में जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा. ज्यादातर क्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी. संबंधों के लिए भी समय अच्छा साबित हो सकता है.
मकर राशिमकर राशि वाले लोगों के लिए शनि और गुरु का केंद्र योग कई मायनों में लाभकारी साबित होगा. इस अवधि में आपके संतान की प्रगति भी हो सकती है. वैवाहिक संबंध भी बेहतर होंगे. अभी आपको जीवनसाथी का भी पूरा साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में भी आपको फायदा होगा. व्यापार में वृद्धि होगी. नौकरी में भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे.
कुंभ राशिशनि और गुरु का यह केंद्र योग कुंभ राशि वाले जातकों के लिए बेहतर रहेगा. इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा. इस अवधि में आपको विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है. पारिवारिक रिश्ते भी बेहतर होंगे.
मीन राशिमीन राशि वाले जातकों के लिए भी केंद्र योग की अवधि सकारात्मक साबित होने जा रही है. इस अवधि में आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं