विज्ञापन

Hanuman Jayanti 2026: कब और क्यों हुआ पंचमुखी हनुमान का अवतार? जानें प्रत्येक मुख की पूजा का धार्मिक महत्व

Panchmukhi Hanuman Ki Puja Ke Labh: सनातन परंपरा में हनुमान जी को शक्ति और भक्ति का प्रतीक माना जाता है. कलयुग में जिस बजरंगी की पूजा से सभी बिगड़े काम चुटकी बजाते ही बन जाते हैं, उनके पंचमुखी अवतार की पूजा करने का क्या महत्व है? पंचमुखी अवतार की कथा और उसकी पूजा के लाभ को जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

Hanuman Jayanti 2026: कब और क्यों हुआ पंचमुखी हनुमान का अवतार? जानें प्रत्येक मुख की पूजा का धार्मिक महत्व
Hanuman Jayanti 2026: पंचमुखी हनुमान जी पूजा क्यों करते हैं?
NDTV

Panchmukhi Hanuman Puja Benefits: हिंदू मान्यता के अनुसार अष्ट सिद्धि और नवनिधि के दाता जिस किसी पर अपनी कृपा बरसाते हैं, उसके कष्ट पलक झपकते दूर कामनाएं शीघ्र ही पूरी होती हैं. हनुमत कृपा से साधक को सभी प्रकार के सुख और संपत्ति की प्राप्ति होती है. यही कारण है कि बजरंगी का कोई भक्त लेटे हुए हनुमान की, तो कोई उलटे हुए हनुमान की तो कोई बाल हनुमान की पूजा करता है. पहाड़ को लिए हवा में उड़ते हुए हनुमान हों ध्यान मुद्रा और वर मुद्रा वाले हनुमान, हर आकृति और मुद्रा वाले हनुमान जी की पूजा का अपना अलग-अलग महत्व बताया गया है. पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करने का क्या लाभ होता है? इससे जुड़ी कथा और धार्मिक महत्व को आइए विस्तार से जानते हैं. 

पंचमुखी हनुमान जी की कथा (Panchmukhi Hanuman Story)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @Facebook:Panchmukhi Hanuman Ji

हिंदू मान्यता के अनुसार रामायण काल में जब प्रभु श्री राम और रावण के बीच युद्ध लंका में युद्ध चल रहा था तो एक दिन रावण ने अपने भाई अहिरावण को बुलाकर भगवान राम और लक्ष्मण का अंत करने को कहा. इसके बाद मायावी शक्तियों वाले अहिरावण ने तंत्र और मंत्र के बल पर पूरी वानर सेना को सुला दिया और राम और लक्ष्मण का अपहरण करके उनकी बलि देने के लिए पाताल लोक ले गया. उधर जब प्रभु श्री राम की सेना को होश आया तो विभीषण ने तुरंत जान लिया कि ऐसा कार्य सिर्फ अहिरावण कर सकता है.

इसके बाद हनुमान जी भगवान राम और लक्ष्मण को मुक्त करने के लिए पाताल लोक गये. जहां उन्हें अहिरावण के मायाजाल को तोड़ने के लिए एक साथ पांच दिशा में रखे दीपक बुझाने थे. तब हनुमान जी ने पंचमुखी अवतार लेकर सभी दीये को बुझा दिया और अहिरावण का वध करके प्रभु श्री राम को वापस पृथ्वी पर ले आएं. 

पंचमुखी हनुमान जी की पूजा का धार्मिक महत्व (Panchmukhi Hanuman Worship Significance)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @Facebook:Panchmukhi Hanuman Ji

  • हनुमान जी का वानर मुख: हिंदू मान्यता के अनुसार पंचमुखी हनुमान जी के विग्रह का जब हम दर्शन करते हैं तो उसमें पूर्व की ओर वाले वानर मुख का पूजन हमें आत्मिक बल और साहस प्रदान करता है. 
  • हनुमान जी का सिंह मुख: हनुमान जी का सिंह के दर्शन और पूजन से भय को दूर करके अभय का वरदान देता है. 
  • हनुमान जी का गरुण मुख: हनुमान जी के गरुण मुख की बात करें तो इसमें उनकी चोंच टेढ़ी और काफी मजबूत है जो तमाम तरह के काल रूपी सर्प, विष को समाप्त करके विघ्न-बाधाओं से बचाने वाली है. 

ये भी पढ़ें: 

Hanuman Jayanti 2026: कब और किस पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान? जानें बजरंगी की पूजा के 10 जरूरी नियम

Hanuman Jayanti 2026: कलयुग में हर दुख को हर लेते हैं हनुमान, जानें उनकी पूजा के 10 बड़े लाभ

  • हनुमान जी का वराह मुख: हिंदू मान्यता के अनुसार हनुमान जी के वराह मुख तमाम तरह के संकटों से बचाते हुए जीवन को स्थिरता प्रदान करता है. 
  • हनुमान जी का हयग्रीव मुख: हनुमान जी के हयग्रीव मुख का दर्शन और पूजन का पुण्यफल साधक को बुद्धि, विवेक और विद्या का आशीर्वाद प्रदान करता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com