Scorpio Horoscope Today 7 May 2026, Vrishchik Rashi Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए धन, वाणी और आत्मविश्वास से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण दिन है. सुबह से दोपहर 1:30 बजे तक चंद्रमा धनु राशि में आपके द्वितीय भाव को सक्रिय करता है, जिससे आपका ध्यान आर्थिक स्थिति, परिवार और बोलचाल पर केंद्रित रहेगा.
इस समय आप अपनी आर्थिक योजनाओं को लेकर गंभीर रह सकते हैं। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे. कोई पुराना वित्तीय निर्णय आपके मन में आ सकता है, जिस पर आप दोबारा विचार कर सकते हैं .आपकी वाणी आज बहुत प्रभावशाली रहेगी.
आप जो भी कहेंगे, उसका असर लोगों पर गहरा पड़ सकता है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें . कठोर या तेज भाषा किसी रिश्ते में दूरी पैदा कर सकती है . परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ छोटी बातों पर मतभेद की संभावना भी बन सकती है .समझदारी से स्थिति संभालना जरूरी होगा। दोपहर 1:30 बजे के बाद चंद्रमा मकर राशि में आपके तृतीय भाव को सक्रिय करेगा, जिससे आपका ध्यान संवाद, छोटी यात्राओं और प्रयासों की ओर जाएगा। आप अधिक व्यावहारिक और सक्रिय हो जाएंगे .
यह समय आपको यह सिखाता है कि लगातार प्रयास और सही संवाद से ही सफलता मिलती है। किसी नए संपर्क या बातचीत से लाभ मिलने की संभावना है .
उपाय: आज भगवान शिव को जल और काले तिल अर्पित करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। काले तिल या गुड़ का दान करें .
शुभ रंग: गहरा लाल, मैरून और काला .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं