विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: लाभ के अवसरों को अनदेखा करना, जरूरत से ज्यादा चिंता, व्यवहार में बदलाव

Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 02 May: The Moon की ऊर्जा सुनी सुनाई बातों पर प्रतिक्रिया न देना, धन निवेश में जल्दबाजी न करने और रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की सलाह दे रही है. आइए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: लाभ के अवसरों को अनदेखा करना, जरूरत से ज्यादा चिंता, व्यवहार में बदलाव

Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 02 May, Dhanu Tarot Card Rashifal: छोटे-छोटे लाभ के अवसरों को अनदेखा न करें. किसी की बात दिल को चुभ सकती है. नाराजगी या रूठना रिश्तों में तनाव ला सकता है. कार्य क्षेत्र का माहौल पहले से ज्यादा पक्षपात पूर्ण हो सकता है. ऐसी स्थिति में अपने काम से मतलब रखना बेहतर होगा. बेकार की परेशानियों को बोझ की तरह न उठाएं. इससे मन में तनाव बढ़ सकता है.

किसी की सलाह को चेतावनी की तरह ले सकते है. जरूरत से ज्यादा किसी बात को लेकर की गई चिंता कार्यों को बिगाड़ सकती है. कही भी धन निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें. दुविधा होने पर सामने वाले से सलाह मांगेंगे, तो सामने वाला मदद जरूर करेगा. अपने व्यवहार में बदलाव लाएं. व्यवहार में नम्रता और सरलता होना चाहिए. बच्चों और परिवार के साथ समय बिताए. दूसरों पर निर्भरता कम करें. संतान की चिंता हो सकती है. कुछ कार्यों को पूरा करने को लेकर चिंतित हो सकते हैं. इस स्थिति में योजना का फिर से विश्लेषण करें.

किसी कार्य को पूरा करने में बाहरी लोगों की मदद ले सकते हैं, ईश्वर पर आस्था और विश्वास बढ़ता नजर आयेगा. बार-बार पुरानी गलतियों का दोहराव न करें. इस समय यदि कोई कमजोरी कार्य की विफलता का कारण बन रही है, तो उस पर काबू पाएं. कुछ गलतफहमियों के होने से जीवनसाथी का व्यवहार नकारात्मक हो सकता है. इस स्थिति में सामने वाले को समझने का प्रयास करें और सामने वाले को उपहार देकर प्रसन्न किया जा सकता है.

स्वास्थ्य: पिता की तबियत में आ रहा सुधार सबकी चिंता को कम कर सकता है.

आर्थिक स्थिति: विवाह में काफी खर्चा होने से आर्थिक तंगी हो सकती है. कुछ समय खर्चों पर नियंत्रण रखें.

रिश्ते: वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर कर नए जीवन की शुरुआत करें.

लेखक के बारे में
img
दिशा भटनागर
Tarot Card Reader
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Sagittarius Rashifal 02 May 2026, Tarot Card Today Horoscope Sagittarius, Tarot Card Daily Horoscope Dhanu, Aaj Ka Rashifal, 02 May Rashifal, 02 May Horoscope, आज का राशिफल 02 मई का राशिफल, Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 02 May 2026, Dhanu Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com