विज्ञापन

Sagittarius Aaj Ka Rashifal 20 April 2026: 20 अप्रैल 2026 का धनु राशिफल, मेहनत और संघर्ष वाला दिन, आर्थिक सुधार के संकेत मिलेंगे

Sagittarius Horoscope Today 20 April 2026, Dhanu Rashi Ka Rashifal: धनु राशि के लोगों के लिए आज उच्च के चंद्रमा आपके छठे भाव में गोचर करेंगे. यह भाव शत्रु, रोग, प्रतिस्पर्धा और सेवा से जुड़ा होता है, इसलिए आज का दिन मेहनत और संघर्ष के साथ सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है.

Sagittarius Aaj Ka Rashifal 20 April 2026: 20 अप्रैल 2026 का धनु राशिफल, मेहनत और संघर्ष वाला दिन, आर्थिक सुधार के संकेत मिलेंगे
Sagittarius Horoscope Today 20 April 2026, Dhanu Rashi Ka Rashifal

Sagittarius Horoscope Today 20 April 2026, Dhanu Rashi Ka Rashifal: धनु राशि के लोगों के लिए आज उच्च के चंद्रमा आपके छठे भाव में गोचर करेंगे. यह भाव शत्रु, रोग, प्रतिस्पर्धा और सेवा से जुड़ा होता है, इसलिए आज का दिन मेहनत और संघर्ष के साथ सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है. सुबह से ही कार्यभार बढ़ा हुआ महसूस होगा.

नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा और समय पर कार्य पूरा करने का दबाव रह सकता है. हालांकि अच्छी बात यह है कि आपकी मेहनत का परिणाम अंततः आपके पक्ष में जाएगा. प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे. यदि आप किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है.

आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिलेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी है. दोपहर के बाद स्थिति थोड़ी स्थिर होगी और आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे. सहकर्मियों से सहयोग मिलने की संभावना भी बढ़ेगी. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन आप व्यस्तता के कारण कम समय दे पाएंगे. मीठे शत्रुओं से सावधान रहें, हालांकि वह आपके कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे. स्वास्थ्य के मामले में थकान या पेट संबंधी हल्की समस्या हो सकती है, इसलिए दिनचर्या संतुलित रखें.

उपाय:  “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” का 108 बार जाप करें. पीले फल या चने की दाल का दान करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com