विज्ञापन

ना धुआं, ना केमिकल वाली मशीन, सोते समय पास में रखें ये चीजें, आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर

Machar Bhagane ke Gharelu Upay: रात को सोते समय आपके कान में भी मच्छरों की भुनभुनाहट आपकी नींद को खराब कर देती है तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे देसी नुस्खे जो मच्छरों को नेचुरली भगाने में मदद करेंगे.

ना धुआं, ना केमिकल वाली मशीन, सोते समय पास में रखें ये चीजें, आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर
Mosquito Permanen Solution: मच्छरों को कैसे भगाएं घर से. ( Image-AI)

Anti Mosquito Leaves for Home:  गर्मियां शुरू होते ही भीषण गर्मी के साथ मच्छरों का आतंक भी बढ़ने लगता है. मच्छरों को दूर भगाने के लिए कितना भी कुछ कर लो लेकिन रात में सोते वक्त ये कान के पास आकर भिनभिनाते ही हैं और नींद को खराब कर देते हैं. इनसे बचने के लिए अगर आप कमरे में कॉइल, अगरबत्ती जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो इनमें मौजूद केमिकल सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं. ऐसे में इनको नेचुरल तरीकों से भगाना ज्यादा सही तरीका होता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे देसी नुस्खे जो मच्छरों को भगाने में मददगार साबित हो सकते हैं. 

मच्छरों को भगाने के देसी नुस्खे (Home Remedies to get Rid Of Mosquito)

पत्तों की मदद से मच्छर कैसे भगाएं?

मच्छरों को नेचुरल तरीकों से भगाने के लिए आप नीम, तुलसी, लेमनग्रॉस या फिर तेजपत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये पत्ते रामबाण की तरह काम करते हैं. इन पत्तों से आने वाली तेज महक मच्छरों के नर्वस सिस्टम को परेशान कर देती है जिससे वो भाग जाते हैं.

नीम के पत्ते 

मच्छरों को भगाने के लिए आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए आप मु्ट्ठी भर नीम के पत्तों को मसलकर एक जालीदार पोटली में बांधकर अपने सिर के पास रख लें. इसकी तेज गंध से मच्छर दूर रहते हैं. 

ये भी पढ़ें: क्या आपको भी छिपकली से लगता है डर, तो किचन में रखें ये 5 पौधे, खाना बनाते समय आसपास भी नहीं फटकेंगी Lizards

Latest and Breaking News on NDTV

तुलसी की पत्ती

तुलसी की पत्तियां और उसकी टहनियों की खुशबू से भी मच्छर दूर भाग सकते हैं. आप सोते समय इनको अपने तकिए के पास रख लें. 

नीम की पत्ती और कपूर 

अगर मच्छर बहुत ज्यादा हैं तो आप सूखी नीम की पत्तियों को कपूर के साथ जलाकर कमरे में रख दें. इसके धुएं से मच्छर दूर भागते हैं. ये धुआं कॉइल से हजार गुना बेहतर और सुरक्षित है.

तेज पत्ता और कपूर 

रात को सोते समय आप तेज पत्ता को कपूर को एक पोटली में बांधकर अपने सिराहने रख लें. इसकी तेज महक से भी मच्छर दूर रहते हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान : 

इसके साथ ही शाम होते ही कमरे की दरवाजे और खिड़कियों को अच्छी तरह से बंद कर लें. शाम होते ही मच्छर घर के अंदर आते हैं. 

FAQs

1. घर में मच्छर क्यों बढ़ जाते हैं?
जमा पानी, गंदगी और नमी मच्छरों को आकर्षित करती है.

2. क्या घरेलू उपाय मच्छर भगाने में असरदार होते हैं?
कुछ देसी उपाय मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं.

3. मच्छर भगाने के लिए सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
पानी जमा न होने देना और नेचुरल रिपेलेंट का इस्तेमाल सुरक्षित माना जाता है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Machar Kaise Bhagaye, How To Get Rid Of Mosquitoes At Home, Ghar Se Machar Bhagane Ka Upay, Kis Plant Se Machar Bhaga Sakte Hai, Mosquitoes In House At Night Home Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com