विज्ञापन

मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन 'इमोशनल रोलरकोस्टर': ऑफिस में बढ़ेगा मान, लेकिन खर्चों से रहें सावधान!

आज चंद्रमा और गुरु की जुगलबंदी आपके लिए मिली-जुली सौगात लाई है. जहां ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी के चर्चे होंगे, वहीं घर के खर्चे और मूड स्विंग्स आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं. क्या आज निवेश करना सही है? और पार्टनर के साथ अनबन से कैसे बचें? ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित की ये खास सलाह जरूर पढ़ें.

मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन 'इमोशनल रोलरकोस्टर': ऑफिस में बढ़ेगा मान, लेकिन खर्चों से रहें सावधान!
Mulank 2: मूलांक 2 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 16 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Aaj ka Mulank 2 Ank Jyotish 16 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है. अंक 2 चन्द्रमा और दिन का अंक 3 गुरु मिलकर व्यक्ति को मिला जुला समय देंगे. गहरी सोच और कला का मिश्रण आज आपके दिन में काम बनाएगा, लेकिन लाभ का स्तर सामान्य रहेगा. आज के दिन का मूलांक 3 है. मूलांक 3 गुरु ग्रह से सम्बंधित है. आइये जानते हैं कि मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 16 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 2 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : ऑफिस में सहायक कर्मचारी के द्वारा आज आपको आवश्यक सहयोग प्राप्त होगा. ऑफिस में नई जिम्मेदारी आज आपके मन को प्रफुलित कर देगी. आपकी क्रिएटिविटी लोगों को पसंद आएगी और क्लाइंट्स का आकर्षण आपके प्रति होगा.

फाइनेंस : आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी. अपरान्ह में छोटे लाभ प्राप्त हो सकते हैं. घर में किसी वजह से अनावश्यक खर्च आपका सिर दर्द बढ़ा देगा. निवेश करने से आज आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. किसी भी तरह के निर्णय से पहले सोच समझकर फैसला करें.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज आप बहुत ही भावुक और अकेला महसूस करेंगे. जीवनसाथी अथवा प्रेमिका के साथ गलतफहमी की वजह से मानसिक दबाव रहेगा. मूड स्विंग्स की समस्या रहेगी. अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करें, जिससे समस्या का समाधान हो सके.

शुभ अंक : 3

शुभ रंग : सफेद, आसमानी.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com