Taurus Tarot Card Horoscope Today 12 May 2026, Vrashbh Tarot Card Rashifal : परिवार में किसी नए व्यक्ति के आगमन से अशांति का माहौल बनता नजर आएगा. इस समय किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह स्थिति को संभाल सकती है. अविवाहित लोगों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. पारिवारिक मुद्दों को सार्वजनिक न करें.
व्यावसायिक : कार्य क्षेत्र में आए बदलाव नए अवसरों के विकल्प ला सकते है. कुछ मौके सामने आ सकते है, लेकिन सही चुनाव अच्छे लाभदायक अवसर की प्राप्ति की संभावना ला सकता है. ये समय विचारों को व्यवस्थित कर व्यवहारिक फैसले लेने का है. जल्दबाजी न करें.
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही, बाहर का खानपान और अनियमित दिनचर्या बीमार कर सकती है. आत्मनियंत्रण बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति : किसी को उधार बिना लिखा पढ़ी के न दें. खर्चों को सीमित करें.
रिश्ते : प्रेम की तीव्र भावनाएं महसूस करेंगे. प्रिय के लिए कीमती उपहार ले सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं