Scorpio Tarot Card Horoscope Today 19 May 2026, Vrashchik Tarot Card Rashifal:- परिवार के प्रति जिम्मेदारी की भावना में मजबूती आ सकती है. जीवनसाथी के अनुशासन और व्यवस्थित रवैए से परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. छोटे बच्चों को पढ़ाई में सहयोग कर सकते हैं. बड़े हो रहे बच्चों के साथ उनकी उच्च शिक्षा के बारे में राय जानने का प्रयास करेंगे.
प्रिय के साथ इस बात को समझने का प्रयास करेंगे कि, प्रेम सिर्फ एहसास ही नहीं, बल्कि एक दूसरे के प्रति समर्पण और विश्वास भी है. किसी रिश्ते में उलझन नजर आ रही है, तो शांत मन से बातचीत करने का प्रयास करें.
व्यवसायिक:- इस समय व्यक्तिगत कारणों से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं देना परेशानी में फंसा सकता है. साझेदार के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर अनबन हो सकती हैं. संभव है कि हिसाब-किताब में कुछ गड़बड़ नजर आए, जिसके चलते दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है.
कार्य क्षेत्र में नए अधिकारी का आगमन अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है. राजनीति में प्रवेश करने की इच्छा रखने वाले व्यक्तियों के लिए समय अभी प्रतिकूल है. इस समय आगे की योजनाओं को बनाने का प्रयास भविष्य में अच्छी सफलता दिला सकेगा.
स्वास्थ्य:- बहुत ज्यादा मीठा और खट्टा खाना स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है. खान-पान खानपान में संयम बनाए रखने की आवश्यकता पड़ सकती है.
आर्थिक स्थिति:- पैसों के लेन-देन में पारदर्शिता रखें. पुराने कर्जों को चुका सकते हैं.
रिश्ते:- परिवार के साथ एक छोटी-सी रोमांचक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं. इस यात्रा के दौरान कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं