विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: जीवन में संतुलन, आसपास की गतिविधियों से सावधान, दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें

Sagittarius Tarot Card Horoscope 19 May: Three of swords की तीव्र ऊर्जा सावधान रहने, लोगों की बातों को अनसुना करने और लोगों पर अतिविश्वास से दूर रहने का सुझाव दे सकती है. आइए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: जीवन में संतुलन, आसपास की गतिविधियों से सावधान, दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें

Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 19 May 2026, Dhanu Tarot Card Rashifal:- घर के रखरखाव से संबंधित कार्य के पूरा होने से राहत मिल सकती है. धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी कर सकते हैं. अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में संतुलन लाने का प्रयास करें. किसी कीमती वस्तु की चोरी होने या खोने की संभावना बन सकती है. आसपास के वातावरण और लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. जरूरत से ज्यादा करीब आने वाले व्यक्तियों से सावधान रहे. 

व्यवसायिक:- कार्यस्थल पर दूसरों पर ज्यादा भरोसा ना करें. स्वविवेक से निर्णय वित्तीय मामलों में सुधार आता नजर आएगा. किसी सहयोगी की ईर्ष्या का शिकार हो सकते हैं. नए आए सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठना आसान हो सकता है. अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें. किसी के साथ गुस्सा और जलन कार्यों में ना निकले. गलतियों का दोहराव ना करें. पुरानी गलतियों से सबक लें. 

स्वास्थ्य:- काफी समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत मिल सकती है. तन और मन दोनों में सकारात्मकता और ऊर्जा रहेगी. 

आर्थिक स्थिति:- बिना लिखा-पढ़ी के धन उधार न दें. कीमती वस्तुओं को लेकर सावधान रहें. 

रिश्ते:- प्रेम सम्बन्धों में मधुरता और समझदारी बढ़ेगी. जीवनसाथी की भावनाओं को समझे और उनका सम्मान करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com