Pisces Tarot Card Horoscope Today 20 May 2026, Meen Tarot Card Rashifal:- किसी की कहीं बातों को सुनकर किसी पर आरोप न लगाएं. पहले उन बातों का सच जानने का प्रयास करें. किसी पड़ोसी या बाहरी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. बेहतर है कि अपने काम से मतलब रखें. घर में शुभ समाचार का वातावरण रहेगा. कोई अधूरा काम पूरा होने से राहत महसूस कर सकते हैं. व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें. संतान की संगत और शिक्षा के विषय में सजग रहे.
व्यवसायिक:- व्यवसाय में विस्तार के संकेत प्राप्त हो सकते हैं. विदेश या दूर स्थान से जुड़ी सूचना लाभदायक साबित हो सकती है. कारोबारिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी. साझेदारी में किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में आपकी योग्यता और काबिलियत से अधिकारियों प्रसन्न हो सकते हैं. नौकरी में लंबे समय से चल रहे लक्ष्य को पूरा करेंगे. कार्य क्षेत्र में पूर्णता और संतुलन का अनुभव आत्मविश्वास बढ़ाएगा.
स्वास्थ्य:- यात्रा ज्यादा होने से पैरों में हल्का दर्द रह सकता है. हल्का योग स्ट्रेचिंग लाभ देगी.
आर्थिक स्थिति:- धन योग की स्थिति बन सकती है. रुके हुए पैसे वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
रिश्ते:- प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव हो सकता है. अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं