विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी को कीमती उपहार देंगे, अधिकारियों द्वारा सम्मानित

Pisces Tarot Card Horoscope 14 May:- Temperance की ऊर्जा व्यर्थ के प्रेम सम्बन्धों से दूरी, विदेश में शिक्षा प्राप्त की इच्छा पूरी होने की उम्मीद और किसी से विवाद बढ़ने न देना का सुझाव लेकर आ सकता हैं. आइए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी को कीमती उपहार देंगे, अधिकारियों द्वारा सम्मानित

Pisces Tarot Card Horoscope Today 14 May 2026, Meen Tarot Card Rashifal:- व्यर्थ के प्रेम सम्बन्धों में समय और पैसा खराब न करें. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें. आलोचना करने वाले लोगों पर ध्यान देने की जगह अपने कार्यों पर फोकस रहें. नए वाहन खरीदने पर विचार कर सकते है. घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह को अनदेखा करना नुकसानदायक हो सकता है. कोई भी फैसला सोच समझकर करें. जीवनसाथी को कीमती उपहार दे सकते हैं.

व्यवसायिक :- अचानक से उच्च अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जा सकता है. सब कुछ इतना जल्दी होगा, जिसकी कल्पना आपको नहीं होगी. इस उपलब्धि का सहयोगियों के साथ सफलता का जश्न मना सकते है. विदेश में शिक्षा प्राप्ति की इच्छा पूरी करने के प्रयासों में सफलता मिलती दिखाई दे रही हैं.

ये जीवन का अनुकूल समय है. इस स्थिति में कुछ लोग आपका साथ पाना चाहेंगे, पर थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है. सफलता का नशा हावी न होने दें. अत्यधिक सफलता अहंकार को जन्म दे सकती है. किसी से हाथापाई हो सकती है. थोड़ा सजग रहें. सामने वाले को भिड़ने का मौका नहीं दें. चुप रहकर स्थिति को संभालने की कोशिश करें.

स्वास्थ्य :स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा. पैरों में लगी चोट में दर्द हो सकता हैं. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. कुछ नए अवसर लाभदायक साबित होंगे. 

रिश्ते: संतान के साथ समय व्यतीत करेंगे. आपस में समय बिताने से रिश्तों में मधुरता और मजबूती आती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com