Capricorn Tarot Card Horoscope Today 19 May 2026, Makar Tarot Card Rashifal:- अपनी आंतरिक शक्ति और सहनशीलता को संतुलित कर सकते है. कठिन से कठिन परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखें. पारिवारिक मामलों में सोच समझकर अपने विचार सामने रखें.
किसी की गलत बात का समर्थन न करें. बच्चों के साथ समय बिताकर अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश सफल होती नज़र आएगी, जिन लोगों से रिश्ते में दूरी महसूस कर रहे है. उनसे दोबारा नजदीकियां बढ़ा सकते है.
व्यवसायिक :- पुराने वरिष्ठ सदस्यों से कार्य शैली और कौशल के लिए सराहना मिल सकती है. इससे आत्मविश्वास और मनोबल पहले से ओर मजबूत होगा. नौकरी से जुड़े कार्यों को लेकर चिंतित हो सकते हैं. कार्य की अधिकता थका सकती है. सहयोगियों की मदद ले सकते हैं.
स्वास्थ्य:- सेहत को लेकर लापरवाही न करें. ज्यादा व्यस्तता की वजह से थकान और सिरदर्द जैसी शिकायत रह सकती है.
आर्थिक स्थिति:- रुके हुए पैसे वापस मिल सकते है. मित्र की आर्थिक मदद कर सकते है.
रिश्ते:- पुरानी कड़वाहट को रिश्ते से बाहर निकलकर पुनः रिश्ते में मधुरता लाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं