विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: धन कमाने के नए अवसर, राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता

Aries Tarot Card Horoscope 20 May: Three of wands की ऊर्जा नए अवसरों की प्राप्ति, महिलाओं को व्यवसाय में लाभ और धन कमाने के नए मौके की संभावना लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: धन कमाने के नए अवसर, राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता

Aries Tarot Card Horoscope Today 20 May 2026, Mesh Tarot Card Rashifal:- राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भाग ले सकते हैं. घर के नवीनीकरण की योजना पर परिजनों से विचार विमर्श कर सकते हैं. किसी से अपनी व्यक्तिगत बातों को साझा न करें. दूसरों पर ज्यादा अधिकार जताने वाला व्यवहार नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है. परिवार में संपत्ति को लेकर बातचीत हो सकती है. किसी खास दोस्त से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. 

व्यवसायिक:- मनोरंजन और सौंदर्य प्रसाधनों से जुड़े व्यवसाय में उन्नति हो सकती है. व्यवसाय चलाने वाली महिलाएं अपने व्यवसाय पर विशेष ध्यान केंद्रित रखें. जल्द ही अच्छे लाभदायक अवसर आ सकते हैं. कमीशन से जुड़े कार्यों में विशेष सावधानी रखें. संबंधों में सहजता और बोलचाल में संयम रख कर क्षेत्र में विवादों से बच सकते हैं. कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं की रूपरेखा बनाने के लिए समय उत्तम हैं.

स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, लेकिन हल्की व्याकुलता और तनाव महसूस करेंगे. काम की व्यवस्था के बीच आराम के पल निकालें. 

आर्थिक स्थिति:- धन कमाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. दिखावे के चक्कर में खर्च बढ़ने से बचे. 

रिश्ते:- घर का माहौल सामान्य रहेगा. भावनाओं से ज्यादा व्यवहार में व्यवहारिकता सोच जरूरी रहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aries Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal Aaj, Mesh Tarot Card Rashifal, Tarot Card Daily Horoscope Mesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com