Aries Tarot Card Horoscope Today 18 May, Mesh Tarot Card Rashifal: भावनाओं में बहकर कोई कार्य न करें. किसी करीबी या मित्र को उधार न दें. इससे रिश्ते में तनाव आ सकता है. कटु वाणी पर नियंत्रण रखें. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मनोबल बढ़ेगा. कुछ पुरानी यादों और गलतफहमियों की वजह से मन बेचैन रह सकता है. किसी भरोसेमंद मित्र के साथ अपने प्रेम संबंध को साझा कर सकते है. माता-पिता की जिद्द के चलते नए घर को खरीदने की बात कर सकते है.
व्यवसायिक :- कार्य क्षेत्र में बढ़ती राजनीति और नए नियमों को आने से परेशान हो सकते हैं. अधिकारियों के किसी बात से मन में तनाव हो सकता है.जल्द ही हालात नियंत्रण के बाहर होने से नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. व्यक्तिगत व्यवस्था की वजह से कार्य स्थल पर कार्यों को पूरा करने में विलंब हो सकता है, लेकिन सहयोगियों की मदद से इस व्यवस्था को जल्द ही ठीक कर सकते हैं. युवाओं को अपने रास्ते में आने वाली चुनौतियों का आकलन करते हुए आगे बढ़ना चाहिए. व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें.
स्वास्थ्य:- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.पूर्व की किसी समस्या से राहत मिल सकती है. इस मौसम में पानी की पर्याप्त मात्रा लें.
आर्थिक स्थिति:- इस समय पैसों का लेनदेन ना करें. दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है.
रिश्ते: प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के लिए परिवार की अनुमति प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं. समय उत्तम है. यह इच्छा पूरी हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं