विज्ञापन

लखनऊ में खौफनाक वारदात, ट्रेन में मिली महिला की बिना सिर वाली लाश, कई टुकड़ों में था शव

लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन ट्रेन में एक बक्से और बैग से महिला का टुकड़ों में कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है. GRP मामले की जांच कर रही है.

लखनऊ में खौफनाक वारदात, ट्रेन में मिली महिला की बिना सिर वाली लाश, कई टुकड़ों में था शव
  • गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में संदिग्ध बॉक्स और बैग में महिला का शव मिला
  • महिला का शव कई हिस्सों में था, बॉक्स में सिर और बैग में कटा हुआ हाथ और पैर बरामद हुए हैं
  • पुलिस ने महिला की हत्या कर शव ट्रेन में छोड़ने की आशंका जताई है और जांच में जुटी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब छपरा से आई एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में एक संदिग्ध बॉक्स और बैग बरामद हुआ. ट्रेन की सफाई के दौरान जब स्टाफ ने लावारिस सामान की जांच की, तो उसके अंदर एक महिला का शव बरामद हुआ. इस सनसनीखेज वारदात ने यात्रियों और रेल प्रशासन को हिला कर रख दिया है.

इस रूट के स्टेशनों पर जांच कर रही पुलिस

शुरुआती जांच के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है और उसकी हत्या कर शव को छिपाने के इरादे से ट्रेन में छोड़ दिया गया था. इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार की रेल पुलिस अलर्ट पर है. पुलिस कातिल का सुराग लगाने के लिए ट्रेन के रूट पर पड़ने वाले सभी प्रमुख स्टेशनों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह बैग ट्रेन में कहां से रखा गया था.

कई हिस्सों में बरामद हुआ शव

जानकारी के अनुसार, महिला का शव कई हिस्सों में बरामद हुआ है. कुछ हिस्से बैग में मिले तो कुछ बॉक्स में. ट्रेन के S1 कोच में रखे बॉक्स में सिर कटा धड़ मिला है. वहीं बैग में महिला का कटा हाथ और पैर मिला. ट्रेन की सफाई करते वक्त स्टाफ ने इसकी सूचना दी थी. इसके बाद GRP और RPF टीम ने महिला का शव कब्जे में लिया.

क्या बोले रेलवे अधिकारी?

लखनऊ रेलवे SP रोहित मिश्रा ने कहा कि छपरा से गोरखपुर होते हुए गोमती नगर जाने वाली एक ट्रेन में रूटीन जांच के दौरान, रेलवे कर्मचारियों को स्लीपर कोच में एक बॉक्स और एक बैग मिला. इसकी जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर को सूचित किया गया, जिन्होंने आगे RPF और GRP को सूचना दी. बॉक्स में एक शव का धड़ था, जबकि हाथ-पैर अलग-अलग पॉलीथीन बैग में पैक करके बैग में रखे गए थे. यह शव, जिसके बारे में अनुमान है कि यह 25-30 साल की एक महिला का है, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. सिर न होने के कारण शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है. इस घटना की जांच के लिए एक FIR दर्ज कर ली गई है और तीन टीमें बनाई गई हैं; सभी कार्रवाई कानून के अनुसार की जा रही है."

रेलवे पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार महिला के शव पर धारदार हथियार के निशान हैं. अभी तक महिला का सिर बरामद नहीं हो पाया है. ऐसे में उसकी पहचान नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: जहां पति करता था मजदूरी, उसी स्कूल हॉस्टल में गाड़ी पत्नी की लाश, आधी रात को रची थी खौफनाक साजिश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com