विज्ञापन

Aaj Ka Panchang 3 June: पुरुषोत्तम मास के 18वें दिन अभिजीत-विजय मुहूर्त का शुभ संयोग, राहुकाल का रखें ध्यान

आज का पंचांग 03 जून 2026: पुरुषोत्तम मास के 18वें दिन तृतीया तिथि पर कई महत्वपूर्ण शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन अभिजीत और विजय मुहूर्त में पूजा-पाठ, मांगलिक कार्य और नए कार्यों की शुरुआत करना शुभ माना जाएगा.

Aaj Ka Panchang 3 June: पुरुषोत्तम मास के 18वें दिन अभिजीत-विजय मुहूर्त का शुभ संयोग, राहुकाल का रखें ध्यान
3 जून पंचांग : शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.

Aaj Ka Panchang 3 June 2026: सनातन धर्म में पंचांग का काफी महत्व है. इसके पांचों अंग (नक्षत्र, तिथि, योग, करण व वार) के आधार पर ही शुभ-अशुभ व नए काम के साथ दिन की शुरुआत का विचार किया जाता है. 3 जून 2026 (बुधवार) को ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. इस दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त उपलब्ध रहेगा. हालांकि, भद्रा की छाया भी रहेगी.

पुरुषोत्तम मास का धार्मिक महत्व

वर्तमान में नारायण को प्रिय पुरुषोत्तम मास चल रहा है, जिसका 18वां दिन बुधवार को है. इस मास में भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा, जप, तप और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान किए गए शुभ कर्मों का कई गुना फल प्राप्त होता है.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 15 मिनट पर होगा.
  • वहीं चंद्रोदय रात 10 बजकर 4 मिनट पर और चंद्रास्त अगले दिन (4 जून) सुबह 7 बजकर 21 मिनट पर होगा.

तिथि, नक्षत्र और योग

तृतीया तिथि रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी शुरू हो जाएगी. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन तृतीया का ही मान होगा. नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लगेगा. शुभ योग सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. करण वणिज सुबह 8 बजकर 12 मिनट तक और फिर विष्टि करण रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगा.

पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ समय

बुधवार के शुभ मुहूर्त व योग की बात करें, तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक, प्रातः सन्ध्या सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक और विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. अमृत काल शाम 7 बजकर 37 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 59 मिनट से देर रात 12 बजकर 40 मिनट (4 जून) तक रहेगा.

अशुभ समय का रखें विशेष ध्यान

  • अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 2 बजकर 3 मिनट तक रहेगा.
  • यमगण्ड सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा.
  • गुलिक काल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा.
  • दुर्मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.
  • वहीं, भद्रा सुबह 8 बजकर 12 मिनट से रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगी.

बुधवार का महत्व और विशेष उपाय

बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित है. इस दिन ज्येष्ठ मास की तृतीया तिथि का होना आध्यात्मिक उन्नति के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है. आज के दिन बुद्धि, वाणी और व्यापार में सफलता पाने के लिए भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें और दुर्वा अर्पित करें. इसके साथ ही भगवान श्री हरि विष्णु के निमित्त दान-पुण्य करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. विशेषकर राहुकाल जैसे अशुभ समय के दौरान किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से बचें और अपने लक्ष्यों पर एकाग्रता बनाए रखें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com