Numerology Number 8 Prediction: किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपके जीवन में दो तरह की ऊर्जा आपके लिए काम करेगी. आज आपको धैर्य रखना होगा, धीमी प्रगति और गंभीरता के साथ आगे बढ़ना होगा. आपकी सोचने की क्षमता आज काफी तेज होगी साथ ही आपको परिणाम भी त्वरित प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर : आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना होगा और परिणाम का इंतजार करना होगा. ऑफिस में आपके ऊपर बॉस या उच्च अधिकारियों द्वारा काफी प्रेशर बढ़ाया जा सकता है. आज किसी भी कार्य को करते समय उसका पेपर वर्क ध्यान पूर्वक करें. आज किसी भी कार्य को आप अधूरा ना छोड़े. आज घर के साथ किए गए कार्य में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी. किसी भी कार्य का शॉर्टकट आपको जोखिम में डाल देगा.
फाइनेंस: आज अचानक किसी बड़े लाभ की उम्मीद नहीं है. आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. पहले से फंसा हुआ कोई धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट आज आपको जोखिम में डाल सकता है. किसी की बातों में आकर आज अपना पैसा नहीं लगाना है. आज आर्थिक मामलों में सोच थोड़ा प्रैक्टिकल रखें. लॉन्ग टाइम इन्वेस्टमेंट आपको लाभ दे सकता है.
लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज पार्टनर के साथ आपकी बातचीत कम होने की वजह से डिस्टेंस बढ़ सकता है. शांत स्वभाव और भावुकता हावी रहेगी. सिंगल जातकों का इंटरेस्ट आज लव अफेयर में नहीं रहेगा. उनकी मानसिकता पर गंभीरता हावी रहेगी. लव लाइफ में आज गंभीरता रहेगी. आज आपको अकेलापन, मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. फ्रस्ट्रेशन में आकर किसी भी प्रकार का निर्णय ना करें. आज व्यक्तिगत जीवन में धैर्य और अनुशासन बनाए रखें.
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नीला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं